Connect with us

ख़बर रायपुर

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र ..

Published

on

डॉ. महंत ने धान उपार्जन केन्द्रों के डॉटा एंट्री ऑपरेटरों की मांगें पूर्ण करने की मांग की है ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने धान उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत डॉटा एंट्री ऑपरेटरों की समस्याओं और हड़ताल को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि ऑपरेटरों को पूरे 12 माह का वेतन दिया जाए तथा उनकी नियमितिकरण की मांग पर तत्काल निर्णय लिया जाए।

डॉ. महंत ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेश के 2739 धान खरीदी केन्द्रों में कम्प्यूटरीकृत प्रक्रिया के कारण प्रत्येक केन्द्र पर डॉटा एंट्री ऑपरेटर आवश्यक है। पिछले वर्षों तक उन्हें पूरा वार्षिक वेतन दिया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष केवल 6 माह का वेतन और वह भी आउटसोर्सिंग के माध्यम से देने का निर्णय लिया गया है, जिससे वे क्षुब्ध होकर हड़ताल पर हैं।

उन्होंने कहा कि ये ऑपरेटर पिछले 18 वर्षों से सतत सेवाएँ दे रहे हैं, जिनकी भूमिका धान खरीदी के साथ-साथ सहकारी समितियों के अन्य वर्षभर चलने वाले कार्यों में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनकी सुविधाओं में कटौती करना “अन्यायपूर्ण” है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि धान खरीदी योजनांतर्गत भारत सरकार से मिलनी वाली प्रशासकीय व्यय मद की राशि का पूरा उपयोग नहीं किया जा रहा, जबकि इस निधि से ऑपरेटरों सहित सहकारी संस्थाओं के अन्य कर्मचारियों का वेतन भी दिया जा सकता है। गलत निर्णयों के कारण प्रतिवर्ष 150 करोड़ रुपये से अधिक राज्य को लाभ से वंचित होना पड़ता है।

डॉ. महंत ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हड़ताली डॉटा एंट्री ऑपरेटरों की “एकमात्र मांग” को तुरंत पूरा कर उन्हें काम पर लौटने की व्यवस्था की जाए, ताकि 15 नवम्बर से शुरू होने वाली धान खरीदी व्यवस्था प्रभावित न हो।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending