Connect with us

खबर सक्ती ...

कुसंग, सिनेमा, मोबाइल, टीवी और फैशन से युवाओं में आती है अनैतिकता : ब्रह्माकुमार भगवान भाई ..

Published

on

सक्ती, 26 नवम्बर “आज के बच्चे ही कल का भावी समाज हैं। यदि भविष्य को उज्ज्वल बनाना है, तो वर्तमान की पीढ़ी को नैतिक मूल्यों व सद्गुणों से ओतप्रोत करना होगा।” यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, माउंट आबू (राजस्थान) से पधारे वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने व्यक्त किए। वे संस्कार पब्लिक स्कूल एवं अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ‘जीवन में नैतिक शिक्षा का महत्व’ विषय पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के मध्य संबोधन कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गुणवान व चरित्रवान बच्चे किसी भी देश की वास्तविक संपत्ति होते हैं। भारतीय संस्कृति का मूल आधार आध्यात्मिकता रही है, इसी कारण हमारे पूर्वज वंदनीय और पूजनीय कहलाए। उन्होंने बताया कि नैतिक शिक्षा व्यक्ति के आचरण, व्यवहार और सोच में निखार लाती है, जिससे वह समाज और राष्ट्र के लिए रचनात्मक कार्य करने में सक्षम बनता है।

भगवान भाई ने युवाओं में बढ़ती भटकाव की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “वर्तमान समय में कुसंग, सिनेमा, व्यसन, मोबाइल, इंटरनेट, टीवी और फैशन की अंधी दौड़ ने युवा पीढ़ी को प्रभावित किया है। इन माध्यमों के जरिए पाश्चात्य संस्कृति का अनियंत्रित असर युवाओं के नैतिक विकास में बाधा बन रहा है। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक ज्ञान और नैतिक शिक्षा ही वह मार्ग है, जिससे युवाओं को सही दिशा और जीवन का उद्देश्य समझाया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनकी क्षमता का सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान सक्ती ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के. तुलसी बहन ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि नैतिकता के बिना जीवन अंधकारमय है। नैतिक मूल्यों से ही छात्रों में आत्मबल, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण की प्रक्रिया सशक्त होती है।

प्रिंसिपल योगेश साहू ने कहा कि नैतिक मूल्यों के क्षरण के कारण सामाजिक कुरीतियां, नशा, व्यसन और व्यभिचार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे समाज पतन की ओर जा रहा है। वहीं, प्रिंसिपल विनोद कुमार मिश्रा ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के इस प्रेरक कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का आग्रह किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। अंत में बी.के. भगवान भाई ने मन की एकाग्रता बढ़ाने और तनाव दूर करने के लिए सभी को राजयोग मेडिटेशन का अनुभव कराया। कार्यक्रम में मधु बहन, कांति बहन, राजा भाई, लम्बोदर भाई, प्रेमशंकर भाई सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending