Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम पंचायत सिगनसरा में विधिक जागरूकता शिविर: छात्रों को पॉस्को, साइबर व मोटर व्हीकल एक्ट की दी जानकारी ..

Published

on

प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने दी कानूनी अधिकारों की सीख, ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता ..

सक्ती, ग्राम पंचायत सिगनसरा एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंगनसरा में शनिवार 21 फरवरी 2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने पॉस्को एक्ट के अंतर्गत बच्चों के विरुद्ध होने वाले यौन अपराधों की रोकथाम एवं कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यातायात नियमों का पालन, हेलमेट की अनिवार्यता, बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर दंड एवं सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियां साझा कीं।

उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में बताते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को शासन द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे न्याय से वंचित न रहें। साइबर एक्ट के संदर्भ में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह शिविर ग्रामीण स्तर पर कानूनी साक्षरता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

इस अवसर पर सरपंच नारायण प्रसाद मरकाम, अधिवक्ता राजू राठौर, चंद्रभान सिंह कोटवार, पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..3 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर कोरबा1 दिन ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending