खबर सक्ती ...
सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी दंपत्ति को डी.लिट की मानद उपाधि से किया अलंकृत ..

बालाघाट (मध्यप्रदेश) में 24वें अलंकरण समारोह में कुमुदनी द्विवेदी व रविंद्र नाथ द्विवेदी का हुआ सम्मान ..
सक्ती, इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय, बालाघाट (मध्यप्रदेश) में 22 फरवरी 2026 को आयोजित 24वें अलंकरण समारोह में सक्ती की जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी द्विवेदी एवं उनके पति रविंद्र नाथ द्विवेदी को डी.लिट (मानद) उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
समारोह में देशभर से शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मंच से वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सेवाएं देने वाले व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। श्रीमती द्विवेदी ने सक्ती जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, नवाचार कार्यक्रमों एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वहीं रविंद्र नाथ द्विवेदी भी लंबे समय से शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
सम्मान प्राप्ति पर दंपत्ति ने इसे सक्ती जिले की समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को प्रगतिशील दिशा देती है और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाती है।
इस उपलब्धि पर सक्ती जिले के शिक्षकों, अधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login