Connect with us

ख़बर रायपुर

रायपुर के काशी स्पाइन हॉस्पिटल में इमरजेंसी सर्जरी से टला पैरालिसिस का खतरा ..

Published

on

सड़क हादसे के 12 घंटे के भीतर डॉ. विमल अग्रवाल ने की सफल स्पाइन सर्जरी ,

रायपुर के काशी स्पाइन हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय स्पाइन उपचार की मिसाल, इमरजेंसी सर्जरी से बदली मरीज की तकदीर ..

रायपुर, एक सड़क हादसे ने खरोरा निवासी दिगेश्वर यादव की जिंदगी पलभर में बदल दी। विगत दिनों सुबह करीब 11 बजे हुए दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। शुरुआत में दर्द सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही घंटों में स्थिति बिगड़ गई और उनके पैरों ने काम करना बंद कर दिया। परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल था—क्या अब उनका जीवन हमेशा के लिए व्हीलचेयर तक सीमित हो जाएगा?

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए परिजन उन्हें दोपहर 3 बजे रायपुर स्थित काशी स्पाइन हॉस्पिटल लाया गया। यहां वरिष्ठ स्पाइन सर्जन डॉ. विमल अग्रवाल और उनकी टीम ने तुरंत जांच शुरू की। एमआरआई रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि रीढ़ की हड्डी पर गंभीर दबाव है और नसें प्रभावित हो चुकी हैं। स्पाइन सर्जन डॉ. विमल अग्रवाल ने परिजनों को साफ बताया कि यदि समय रहते ऑपरेशन नहीं किया गया तो स्थायी पैरालिसिस का खतरा बढ़ सकता है।

स्पाइन सर्जन डॉ. विमल अग्रवाल की सलाह पर बिना देरी किए शाम 7 बजे इमरजेंसी सर्जरी की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, स्पाइनल ट्रॉमेटिक पैराप्लेजिया के मामलों में 12 घंटे के भीतर सर्जरी बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस अवधि के बाद नसों की क्षति स्थायी रूप ले सकती है और रिकवरी की संभावना काफी कम हो जाती है। दिगेश्वर के मामले में समय पर लिया गया निर्णय जीवनदायी साबित हुआ।

ऑपरेशन के बाद की रात परिवार के लिए बेहद कठिन रही। हर पल अनिश्चितता और चिंता से भरा था। लेकिन अगली सुबह उम्मीद की किरण नजर आई। दिगेश्वर ने पैरों में हलचल महसूस की। चिकित्सकीय निगरानी में वे सहारे से खड़े हुए और कुछ कदम चलने में भी सफल रहे। यह क्षण परिवार और चिकित्सकों के लिए भावुक और प्रेरणादायक था।

आप को बता दे कि स्पाइन सर्जन डॉ. विमल अग्रवाल दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल से प्रशिक्षित हैं और अंतरराष्ट्रीय संस्था से फेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जटिल स्पाइन सर्जरी की विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर मे काशी स्पाइन हॉस्पिटल इसलिए स्थापित किया कि छत्तीसगढ़ में ही जटिल स्पाइन सर्जरी का विश्वस्तरीय इलाज मिले ताकि मरीजों को इलाज के लिए महानगरों की ओर न भागना पड़े।

हाल ही में इसी अस्पताल में 17 वर्षीय एक किशोरी की 48 डिग्री तक झुकी रीढ़ की सफल सर्जरी कर उसे सामान्य जीवन की ओर लौटाया गया था। ऐसे उदाहरण इस बात का प्रमाण हैं कि प्रदेश में अब उच्चस्तरीय स्पाइन उपचार संभव है।

दिगेश्वर यादव की कहानी यह स्पष्ट संदेश देती है कि स्पाइनल चोटों में समय ही सबसे बड़ा निर्णायक कारक है। सही समय पर सही अस्पताल और विशेषज्ञ तक पहुंचने से जिंदगी की दिशा बदली जा सकती है। अंधेरे से उजाले तक की यह यात्रा न केवल एक व्यक्ति की वापसी है, बल्कि समय पर उपचार के महत्व का सशक्त उदाहरण भी है।

अब उम्मीद दूर नहीं—उम्मीद यहीं है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending