Connect with us

खबर सक्ती ...

मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन ..

Published

on

एसआईआर के बाद जिले में 09 हजार 331 मतदाताओं की वृद्धि ,

अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में 06 लाख 70 हजार 283 मतदाता पंजीकृत ,

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां की गई वितरित ,

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की बैठक लेकर दी विस्तृत जानकारी ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार सक्ती जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया। राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और चार महीने तक लगातार चले एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संचालन के बाद आज निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिसके सम्बन्ध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की बैठक लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार सक्ती जिले की कुल मतदाता 06 लाख 70 हजार 283 मतदाता पंजीकृत है। एसआईआर पश्चात 09 हजार 331 मतदाताओं की वृद्धि हुई हैं। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने या मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने से संबंधित दावे और आपत्तियां 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच प्रस्तुत किए गए थे। प्राप्त दावे, आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया। 
            

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने राजनीतिक दलों के प्रतिनधिनियों की आज बैठक लेकर विधानसभावार अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 6 हजार 675 मतदाता, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र 2 लाख 19 हजार 329 मतदाता और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 44 हजार 279 मतदाता हैं, इस प्रकार जिले के कुल मतदाता 06 लाख 70 हजार 283 है। एसआईआर के दौरान सक्ती विधानसभा क्षेत्र में 3181 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए तथा 673 मतदाताओं के नाम काटे गए। इस प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र में 2508 मतदाताओं की वृद्धि हुई, वही चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में 3703 मतदाताओं के नाम जोड़े गए और 113 मतदाताओं के नाम काटे गए, इस प्रकार कुल 3590 मतदाताओं की वृद्धि हुई। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में 3306 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जोड़े गए और 73 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में काटे गए। इस प्रकार इस विधानसभा में 3233 मतदाताओं की वृद्धि हुई। इस प्रकार सक्ती जिले में 10190 मतदाताओं के नाम जोड़े तथा 859 के नाम काटे गए। इस प्रकार जिले में कुल 9331 मतदाताओं की वृद्धि हुई।

बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कलेक्टर द्वारा मतदाता सूची के प्रतियां भी प्रदाय की गई। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भरकर उसके साथ घोषणा पत्र और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि 01 जनवरी 2026 की पात्रता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवा भी प्रपत्र संख्या-6 भरकर भविष्य में प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। जिले के नागरिक समय-समय पर होने वाले आवश्यक संशोधनों के अनुसार प्रपत्र 6, 7 और 8 भी भर सकेंगे। कलेक्टर तोपनो ने बताया कि एसआईआर के दौरान आगामी अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2026 के संदर्भ में भावी मतदाताओं से आवेदन प्रपत्र-6 में प्राप्त किया गया है।
 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिले के सभी राजनैतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियो सहित समस्त जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है, साथ ही निर्वाचन प्रणाली के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को भी धन्यवाद देते हुए बधाई दी है। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending