खबर पाली
सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश ..
पाली, सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक कौशल सिंह राज, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी, सुरेश सोनी, श्रीमती मंजू जायसवाल सहित अभिभावकों की उपस्थिति में मां भारती, मां सरस्वती एवं ब्रह्मांड के प्रतीक ओम के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने अभिभावक सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को अनुशासित, आज्ञाकारी एवं संस्कारवान बनाने के सामने पाश्चात्य संस्कृति एवं बदलती जीवनशैली जैसी अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे समय में अभिभावकों को जागरूक होकर बच्चों के शिक्षा के साथ-साथ उनके संस्कार एवं चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर प्रयास करें तो एक सुंदर, स्वच्छ, स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

सम्मेलन में उपस्थित करीब 66 पालक बंधु-भगिनियों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रबंधन व्यवस्था की सराहना करते हुए अपने विचार एवं अनुभव साझा किए तथा विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत पालक भैया श्याम दास ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ उनके संस्कार पक्ष को मजबूत करने का आग्रह किया। वहीं व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और पालकों का समन्वय बेहद जरूरी है।

कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी ने बच्चों की शिक्षा के साथ उनके आचरण एवं व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की बात कही। सुरेश सोनी ने पालकों एवं शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई के प्रति निरंतर जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीना देवांगन ने किया। उन्होंने अभिभावकों के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक चिंतन एवं सहभागिता की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर आचार्य परिवार से श्रीमती पूनम पांडे, श्रीमती लक्ष्मी साहू, संतोषी कैवर्त, शशि बिंझवार, योगेश बैसवाड़े, निलेश डिक्सेना, रामदीन वर्मा, पुष्पेंद्र स्वर्णकार सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने सभी आगंतुक अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























