खबर सक्ती ...
सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दी रूपरेखा ..
सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजपा मंडल भौथिया में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के निर्देश पर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों की आवश्यक बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया गया।
बैठकों में मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी एक माह तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीपक’ प्रज्वलित करने के अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को लेकर आयोजित इन कार्यक्रमों को केवल संगठनात्मक गतिविधि तक सीमित न रखते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता के साथ अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की।
बैठक के दौरान ठठारी में छह शक्ति केंद्रों तथा रायपुरा में चार शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी भूषण चंद्रा, सत्यनारायण चंद्रा, मंडल अध्यक्ष मनहरण चंद्रा, टिकेश्वर बनाफर, धर्मेंद्र पटेल, सरिता साहू एवं महामंत्री धनेश्वर यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























