Connect with us

खबर सक्ती ...

भीषण गर्मी व लू से बचाव हेतु दिशा-निर्देश जारी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील ..

Published

on

सक्ती, प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और संभावित लू (हीट वेव) को देखते हुए निदेशक, ट्रेनिंग ऑपरेशन अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा आम नागरिकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों में गर्मी के पहले और दौरान अपनाए जाने वाले सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

निर्देशों के अनुसार नागरिकों को गर्मी शुरू होने से पहले ही अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत विकसित करने तथा स्थानीय मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

गर्मी के दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। लोगों को प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल में पानी पीने, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने तथा बाहर निकलते समय सिर को टोपी, गमछा या छाते से ढंकने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक तापमान के समय भारी कार्यों से बचने, यात्रा के दौरान पानी साथ रखने और शराब, चाय, कॉफी व कार्बोनेटेड पेय पदार्थों के सेवन से परहेज करने को कहा गया है।

इसके साथ ही अधिक प्रोटीनयुक्त व बासी भोजन से बचने तथा हल्का और ताजा भोजन करने की सलाह दी गई है। बाहर कार्य करने वाले लोगों को सिर, गर्दन और चेहरे को ढककर रखने तथा गीले कपड़ों का उपयोग करने की बात कही गई है। बच्चों और पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में अकेला न छोड़ने तथा पशुओं को छाया और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

घर को ठंडा बनाए रखने के लिए पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करने और रात के समय खिड़कियां खोलकर वेंटिलेशन बनाए रखने की सलाह दी गई है। शरीर को ठंडा रखने के लिए बार-बार स्नान करने और गीले कपड़ों का उपयोग करने को कहा गया है। साथ ही ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और लस्सी जैसे पेय पदार्थों के सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है।

हीट स्ट्रोक की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर लिटाने, गीले कपड़े से शरीर पोंछने या ठंडे पानी का छिड़काव करने तथा ओआरएस या नमक-चीनी घोल देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि व्यक्ति बेहोश हो जाए तो उसे कुछ भी खाने-पीने के लिए न दें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं। एक घंटे के भीतर सुधार न होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की सख्त हिदायत दी गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending