खबर सक्ती ...
कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की कड़ी निगरानी, नियंत्रण कक्ष स्थापित ..

सक्ती, जिले में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति एवं निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में खाद्य विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एलपीजी, डीजल, पेट्रोल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर सतत मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
इस व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती वर्षा नेताम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समितियों का गठन किया गया है, जिन्हें स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विकासखंड सक्ती में तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी एवं खाद्य निरीक्षक अजीत कुमार, मालखरौदा में तहसीलदार अनुज पटेल एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र दिनकर, डभरा में तहसीलदार मनमोहन सिंह, खाद्य निरीक्षक अविनाश प्रकाश पटेल एवं सुश्री सीमा सिंह ठाकुर, तथा जैजैपुर में तहसीलदार विद्या भूषण साव एवं खाद्य निरीक्षक सुनील कुमार जायसवाल को समिति में शामिल किया गया है।
गठित समितियां जिले में घरेलू एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और आपूर्ति की नियमित समीक्षा करेंगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग अथवा किसी भी प्रकार के दुरुपयोग के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन द्वारा सभी समितियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यों का साप्ताहिक प्रतिवेदन जिला कार्यालय की खाद्य शाखा को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि जिले में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित हो सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login