खबर सक्ती ...
खाद्य सुरक्षा जांच में मिली खामियां, जूस सेंटरों से लिए गए नमूने ..

गर्मी में बिक रहे पेय पदार्थों पर सख्ती, प्रशासन का विशेष जांच अभियान शुरू ..
सक्ती, जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत चल रहे विशेष जांच अभियान में बाजार की वास्तविक स्थिति सामने आ गई है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में तथा आयुक्त खाद्य संरक्षण, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा की जा रही जांच में कई जूस सेंटरों और दुकानों पर साफ-सफाई एवं गुणवत्ता को लेकर गंभीर खामियां पाई गईं।
गर्मी के मौसम में जहां आम लोग पैक्ड पानी, जूस और कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन कर रहे हैं, वहीं जांच के दौरान कई स्थानों पर बिना मानकों के पेय पदार्थ बेचे जाते मिले। ग्राम टेमर स्थित मां चंद्रहासिनी जूस सेंटर और चौपाटी के पास टंडन गन्ना जूस सेंटर से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा सक्ती के अवि ट्रेडर्स से भी विभिन्न ब्रांडेड पेय पदार्थों के सैंपल एकत्र किए गए।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई दुकानदार बिना उचित स्वच्छता मानकों का पालन किए खाद्य पदार्थ बेच रहे थे। कुछ स्थानों पर कर्मचारियों द्वारा हेड कवर और ग्लव्स का उपयोग नहीं किया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ सकता है।

कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने संबंधित विक्रेताओं को हेड कवर और ग्लव्स वितरित कर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
हालांकि, इस कार्रवाई के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या केवल निर्देश और चेतावनी से स्थिति में सुधार आएगा या दोषियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ऐसे में जांच के बाद की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..





















You must be logged in to post a comment Login