Connect with us

खबर सक्ती ...

बीआरसी में हरी खाद व नील-हरित काई पर प्रशिक्षण, किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी ..

Published

on

मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए हरी खाद अपनाने पर जोर, सक्ती में कृषक प्रशिक्षण आयोजित ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में जिले के बीआरसी (जैव संसाधन केन्द्र) में मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच हरी खाद के उपयोग को बढ़ावा देना और टिकाऊ व कम लागत वाली खेती पद्धतियों को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रशिक्षण अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी द्वारा दिया गया। इस दौरान बताया गया कि नील-हरित काई, जिसे वैज्ञानिक रूप से सायनोबैक्टीरिया कहा जाता है, प्रकाशसंश्लेषी जीव होते हैं जो वायुमंडलीय नाइट्रोजन को स्थिर कर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं। इसके उपयोग से यूरिया एवं डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम होती है, जिससे खेती की लागत घटती है और पर्यावरण संतुलन बना रहता है।

विशेषज्ञों ने नील-हरित काई के उत्पादन की विधि भी समझाई। इसके लिए 2×1 वर्ग मीटर की संरचना में कन्हार मिट्टी 10 किलोग्राम प्रति वर्ग मीटर, सिंगल सुपर फास्फेट 200 ग्राम, बीज 100 ग्राम एवं मातृ कल्चर 100 ग्राम प्रति वर्ग मीटर की मात्रा उपयोग करने की जानकारी दी गई, जिससे गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

प्रशिक्षण में हरी खाद के लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि इसके उपयोग से मृदा संरचना में सुधार, जल धारण क्षमता में वृद्धि, मृदा अपरदन में कमी तथा खरपतवार एवं कीट नियंत्रण में सहायता मिलती है। इससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटती है और दीर्घकालिक रूप से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध है, वहां धान रोपाई से 45 से 60 दिन पूर्व सनई एवं ढैंचा जैसी हरी खाद फसलों की बुआई करें। साथ ही प्रशिक्षण, जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को इस दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending