खबर रायगढ़
धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन ,
आवास से लेकर वन अधिकार तक की उपलब्धियों का होगा बखान ..
रायगढ़, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस अवसर पर जहां जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और बलिदान को याद किया जाएगा, वहीं प्रदेश में जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज के नायकों के योगदान को सम्मान देने के साथ उनके अधिकार, स्वाभिमान और विकास के संकल्प को दोहराया जाएगा।

‘धरती आबा’ के नाम से विख्यात भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी। उनके अदम्य साहस और बलिदान को सम्मान देने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को प्रतिवर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनजातीय वीर नायकों शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर, राजा गेंद सिंह, शहीद झाड़ा सिरहा, हिड़मा मांझी और संत गहिरा गुरु के योगदान को भी याद किया जाएगा।
7.89 लाख जनजातीय परिवारों को मिला पक्का मकान –

प्रदेश में जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के लिए संचालित योजनाओं के आंकड़े भी कार्यक्रम में प्रमुखता से सामने आएंगे। जारी विवरण के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवासीय योजनाओं के माध्यम से 7.89 लाख से अधिक जनजातीय परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत 19.89 लाख से अधिक जनजातीय महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 6,691 गांवों के 11 लाख से अधिक परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। इसी तरह प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के माध्यम से 1,544 गांवों के 56,569 परिवारों को लाभान्वित किया गया है।
शिक्षा और छात्रवृत्ति से संवर रहा जनजातीय युवाओं का भविष्य –

शिक्षा के क्षेत्र में भी जनजातीय विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रदेश के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों और 14 प्रयास आवासीय विद्यालयों में 34 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। बीते दो वर्षों में 90,942 विद्यार्थियों को 124.79 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। इसके अलावा नई दिल्ली स्थित जनजातीय युवा छात्रावास की क्षमता 50 से बढ़ाकर 200 सीट कर दी गई है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से भी हजारों जनजातीय महिलाओं और बेटियों को लाभ पहुंचाया गया है। पशुधन विकास योजनाओं से हजारों जनजातीय पशुपालकों को आर्थिक संबल मिला है।
वन अधिकार के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि –

जनजातीय समाज के परंपरागत अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में छत्तीसगढ़ में वन अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया है। प्रदेश में अब तक 4.88 लाख से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 46,868 सामुदायिक वन अधिकार पत्र तथा 4,412 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किए जा चुके हैं। इससे वन क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय परिवारों को उनके परंपरागत अधिकारों की कानूनी मान्यता मिली है।
वहीं जनजातीय विरासत, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने के उद्देश्य से नवा रायपुर में 50 करोड़ रुपये की लागत से शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं डिजिटल संग्रहालय विकसित किया गया है।
धरमजयगढ़ में होने वाला जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के संघर्ष, बलिदान, संस्कृति और स्वाभिमान को सम्मान देने का अवसर होगा। साथ ही सरकार की ओर से जनजातीय समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी इस मंच से रेखांकित किया जाएगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















