Connect with us

खबर सक्ती ...

थाली में जहर तो नहीं! सक्ती जिले में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन ..

Published

on

समोसा-जलेबी से लेकर नमक, मसाले, दाल, तेल और रेडी-टू-ईट तक जांच की जद में | आंगनबाड़ी में बच्चों के भोजन की गुणवत्ता भी परखी ..

सक्ती, जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग ने जांच का अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नियंत्रक एवं अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों शांतनु भट्टाचार्य, निखिलेश साहू एवं सरिता मरावी की संयुक्त जांच टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने होटल, किराना दुकान, डिपार्टमेंटल स्टोर, होलसेल मार्ट, बेकरी और आंगनबाड़ी तक पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची।

नगरदा में समोसा-जलेबी से पनीर तक जांच –

07 सितम्बर को संयुक्त जांच दल ने ग्राम नगरदा स्थित कंवर होटल से समोसा और जलेबी के नमूने लिए। इसी दिन अंश चाट सेंटर से चाट मटर का नमूना लिया गया। इसके बाद 16 सितम्बर को सिंदार होटल से शुद्ध कुकिंग ऑयल तथा नगरदा की एक बेकरी से पनीर का नमूना लिया गया।

नमक-हल्दी से दाल और मसालों तक निगरानी –

लक्ष्मी डिपार्टमेंटल स्टोर, बाराद्वार से निवम हल्दी पाउडर और टाटा नमक के नमूने लिए गए। वहीं 18 सितम्बर को सक्ती की कन्हैया गर्ग दुकान से चीनी और सफेद मटर की जांच के लिए सैंपल लिए गए।

22 सितम्बर को जी-मार्ट, सक्ती में भी जांच की गई, जहां से निरमा शुद्ध नमक, उड़द दाल गोटा सहित पांच प्रकार के विभिन्न मसालों के नमूने लिए गए। इससे साफ है कि विभाग अब रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी पैनी नजर रख रहा है।

आंगनबाड़ी में बच्चों के भोजन की भी परखी गुणवत्ता –

29 सितम्बर को जांच दल ने आंगनबाड़ी केंद्र, कचहरी, वार्ड क्रमांक-14, सक्ती पहुंचकर पांच प्रकार के रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खास बात यह रही कि बच्चों को वितरित किए जाने वाले भोजन को टीम ने मौके पर स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया।

इसी दिन आर.बी. किराना, सक्ती से हरा मूंग दाल और ब्रुक बॉन्ड ताजा चाय का नमूना भी लिया गया। इसके अगले दिन 30 सितम्बर को श्याम होलसेल मार्ट से चीनी और मसूर दाल के नमूने लिए गए।

सिर्फ सैंपलिंग नहीं, मौके पर जागरूकता भी –

खाद्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने सैंपलिंग के साथ-साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए। टीम द्वारा आम लोगों को भी सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के उपयोग को लेकर जागरूक किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य, निखिलेश साहू एवं सरिता मरावी के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

बड़ी खबर: सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: फॉरचुन मैदा-जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया रोक ..

जांच में दोनों बैच ‘असुरक्षित’ मिले, मैदा में पेस्टीसाइड 40% तो चाय में 18 गुना अधिक .. सक्ती, राज्य में...

खबर सक्ती ...19 मिनट ago

थाली में जहर तो नहीं! सक्ती जिले में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन ..

समोसा-जलेबी से लेकर नमक, मसाले, दाल, तेल और रेडी-टू-ईट तक जांच की जद में | आंगनबाड़ी में बच्चों के भोजन...

खबर सक्ती ...31 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण ..

जनसंपर्क विभाग सक्ती ने आमजन एवं विद्यार्थियों को दी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...35 मिनट ago

बिना काम कराए 16.76 लाख रुपये आहरण, पूर्व सरपंच को कारण बताओ नोटिस ..

जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने 3 दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. सक्ती, जनपद...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

भुरसीडीह और बुढ़हनपुर में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल ने आसान की सतीश की राह, आत्मनिर्भरता की बढ़ी उम्मीद ..

समाज कल्याण विभाग के द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग सतीश कुमार को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बैसाखी और ट्रायसाइकिल ने आसान की इंद्रजीत की राह, बढ़ा आत्मनिर्भरता का हौसला ..

समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग इंद्रजीत भैना को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..

राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन .. रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending