खबर सक्ती ...
सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण ..

जनसंपर्क विभाग सक्ती ने आमजन एवं विद्यार्थियों को दी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ..
सक्ती, सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग, सक्ती द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। शासकीय हाईस्कूल सपोस, विकासखंड डभरा में आयोजित शिविर के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित ‘जनमन’ पत्रिका का निःशुल्क वितरण किया गया।
शिविर में पहुंचे आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को जनमन पत्रिका की प्रतियां प्रदान की गईं। पत्रिका के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासपरक गतिविधियों, जनहित में किए जा रहे कार्यों तथा प्रदेश में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी सहज एवं सरल रूप में उपलब्ध कराई गई। जनसंपर्क विभाग द्वारा शिविर में लोगों को पत्रिका की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया, ताकि वे शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने के लिए जागरूक हो सकें।

जनसंपर्क विभाग, सक्ती द्वारा किए गए इस प्रयास का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाना तथा योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों ने भी जनमन पत्रिका में प्रकाशित सामग्री में रुचि दिखाई और शासन की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित जानकारी का अवलोकन किया।
सेवा सेतु शिविर में जनमन पत्रिका का वितरण जनसंपर्क विभाग की जनजागरूकता एवं सूचना प्रसार की महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। पत्रिका के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हुई, जिससे योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली।
इस अवसर पर शिविर में उपस्थित नागरिकों ने जनमन पत्रिका के माध्यम से मिली जानकारी को उपयोगी बताते हुए शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग के प्रयासों की सराहना की।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























