खबर सक्ती ...
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में 1 नवंबर को होगी प्रबुद्ध जन गोष्ठी ..

भाजपा जिला संयोजक नितिन सोनी ने की व्यापक तैयारियां, सांसद संतोष पांडेय होंगे मुख्य अतिथि ..
सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालयों में प्रबुद्ध जन गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले में रविवार, 1 नवंबर 2026 को प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के जिला संयोजक नितिन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा लोकतंत्र के प्रति जन-जागरूकता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रायगढ़ जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे।
नितिन सोनी ने बताया कि इस गोष्ठी में सक्ती जिले में निवासरत भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजक, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडलों में निवासरत जिला पदाधिकारी तथा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
जिला संयोजक नितिन सोनी ने जिले के सभी आमंत्रित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर गोष्ठी को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर पार्टी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा सभी अपेक्षित सहभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















