खबर सक्ती ...
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय सक्ती में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ..

कार्यक्रम के संयोजक राम नरेश यादव ने छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विकसित भारत के संकल्प से कराया परिचित ,
प्राचार्य विजय देवांगन ने आयोजन को बताया सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम ..
सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों, मतदान के अधिकार तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में निबंध, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को आकर्षक नकद पुरस्कार, पेन एवं कॉपी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप कलम भेंट की गई।
कार्यक्रम संयोजक राम नरेश यादव ने छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की दी जानकारी –

कार्यक्रम के संयोजक राम नरेश यादव ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की पृष्ठभूमि, लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया तथा विकसित भारत के संकल्प के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना और अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक है। ऐसे आयोजन युवाओं में सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति समझ विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
रामावतार अग्रवाल ने स्वच्छता और वृक्षारोपण से जुड़ने किया आह्वान –

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का उल्लेख करते हुए छात्राओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि विनोद अग्रवाल ने छात्राओं को मतदान के संवैधानिक अधिकार एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए पारदर्शी चुनाव व्यवस्था में जागरूक मतदाताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. श्याम चंद्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्राचार्य विजय देवांगन ने जताया आभार, छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर –

कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य विजय देवांगन ने सभी अतिथियों, कार्यक्रम संयोजक, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सामाजिक समझ को मजबूत करती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का अवसर मिला।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















