Connect with us

ख़बर रायपुर

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

Published

on

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,

आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शिल्प ग्राम में मिट्टी के दीयों और कलात्मक मूर्तियों की जनमानस कर रहे खरीदारी ..

रायपुर, राज्योत्सव 2026 के शिल्प ग्राम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, पारंपरिक शिल्प और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। यहां मिट्टी से बनी कलाकृतियां, पारंपरिक बर्तन, आकर्षक मूर्तियां और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। शिल्प ग्राम में पहुंचने वाले लोग इन कलाकृतियों को न केवल उत्सुकता से देख रहे हैं, बल्कि इनके निर्माण की परंपरा और पुराने समय में इनके उपयोग के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं।

शिल्प ग्राम में प्रदर्शित मिट्टी के पारंपरिक बर्तन लोगों को उस दौर की याद दिला रहे हैं, जब मिट्टी से बने घड़े, सुराही, मटके, कुल्हड़, हांडी और अन्य घरेलू वस्तुएं दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हुआ करती थीं। आधुनिक सुविधाओं और नए जमाने के बर्तनों के बीच इन पारंपरिक वस्तुओं को देखकर नई पीढ़ी भी यह जानने के लिए उत्सुक नजर आ रही है कि पहले के समय में लोग किस तरह मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करते थे। इन कलाकृतियों के माध्यम से लोग हमारी पुरानी जीवनशैली, स्थानीय कारीगरों के हुनर और पारंपरिक ज्ञान से रूबरू हो रहे हैं।

आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शिल्प ग्राम में मिट्टी के दीयों और कलात्मक मूर्तियों का विशेष आकर्षण है। पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ ही विभिन्न आकारों और आकर्षक रूपों में तैयार की गई मूर्तियां लोगों मुग्ध कर रही हैं। पर्यावरण के अनुकूल और स्थानीय कारीगरों के हाथों से तैयार इन वस्तुओं के प्रति लोगों की रूचि यह जाहिर करती है कि आधुनिकता के दौर में भी पारंपरिक उत्पादों का महत्व कम नहीं हुआ है। दीपावली पर घरों को मिट्टी के दीयों से रोशन करने और मिट्टी की कलात्मक मूर्तियों से सजाने की परंपरा आज भी लोगों के मन में विशेष स्थान रखती है।

शिल्प ग्राम में प्राचीन कलाकृतियों का प्रदर्शन केवल खरीदारी और मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। यहां आने वाले लोग पारंपरिक शिल्पकला को करीब से समझ रहे हैं और कारीगरों की मेहनत, रचनात्मकता तथा पीढ़ियों से चली आ रही कला परंपरा की सराहना कर रहे हैं।

शासन द्वारा शिल्पकारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राज्योत्सव का शिल्प ग्राम इस तरह हमारी प्राचीन विरासत और आधुनिक जीवन के बीच एक सुंदर सेतु बनकर उभरा है। मिट्टी की इन कलाकृतियों में केवल शिल्पकारों का कौशल ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन की आत्मीय झलक भी समाहित है। साथ ही, इन पारंपरिक उत्पादों के प्रति बढ़ता आकर्षण स्थानीय कुम्हारों और हस्तशिल्प कलाकारों को प्रोत्साहन देने तथा उनकी कला को नई पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Latest

नई दिल्ली ..3 मिनट ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

नई दिल्ली ..27 मिनट ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर46 मिनट ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 ..

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र , पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित ..

जांजगीर-चांपा, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय सक्ती में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ..

कार्यक्रम के संयोजक राम नरेश यादव ने छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विकसित भारत के संकल्प से कराया परिचित ,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

चंद्रपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रहासिनी मंदिर और बस स्टैंड से चोरी हुई थीं बाइक, आरोपी के घर की बाड़ी के पीछे छिपाकर रखी गई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राज्योत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, 2 नवंबर को जेठा ग्राउंड में सजेगा उत्सव का मंच ..

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लगेगा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शनी मेला .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सत्ता खोकर तड़प रही कांग्रेस, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर फैला रही अराजकता : प्रशांत सिंह ठाकुर ..

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संगोष्ठी में कांग्रेस पर साधा निशाना, SIR प्रक्रिया को लेकर रखे तथ्य .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन में शामिल होने सक्ती से 130 कांग्रेसजन पहुंचे दिल्ली ..

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिल्ली कूच, रामलीला मैदान की महारैली में होंगे शामिल .. सक्ती, कांग्रेस और इंडिया...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending