खबर सक्ती ...
चंद्रपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रहासिनी मंदिर और बस स्टैंड से चोरी हुई थीं बाइक, आरोपी के घर की बाड़ी के पीछे छिपाकर रखी गई दोनों मोटरसाइकिल बरामद ..
सक्ती, जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का चंद्रपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। प्रार्थी धनी कुमार पटेल (35 वर्ष), निवासी अकोल जमोरा थाना डभरा, 17 अक्टूबर 2026 को अपनी पत्नी के साथ हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG13K2246 से चंद्रहासिनी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति मंदिर के सामने खड़ी उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया था।
वहीं, दूसरा मामला अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। इसमें प्रार्थी सुरीत लाल श्रीवास (58 वर्ष), निवासी कांशीडीह थाना चंद्रपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे बस स्टैंड चंद्रपुर स्थित अपनी सैलून दुकान के सामने खड़ी उनकी हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG11AA0489 को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सुमित गुप्ता को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चंद्रपुर पुलिस ने चोर की पतासाजी शुरू की। विवेचना के दौरान संदेही सुरतीक सारथी (22 वर्ष), पिता रंजित सारथी, निवासी सारथीपारा चंद्रपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह 17 एवं 18 अक्टूबर को चंद्रपुर में मोटरसाइकिल चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। इसी दौरान उसने दोनों मोटरसाइकिल चोरी कर अपने घर लाकर बाड़ी के पीछे छिपाकर रख दी थीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों चोरी की मोटरसाइकिल CG13K2246 एवं CG11AA0489 बरामद कर विधिवत जब्त कर लीं।
पुलिस ने आरोपी सुरतीक सारथी को 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राहुल भाजपेयी, सहायक उप निरीक्षक राम कुमार रात्रे, प्रधान आरक्षक किरीत सिदार तथा आरक्षक महेंद्र राठौर, खिलेश्वर साहू, मुकेश सिदार, राधेश्याम बरेठ सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















