Connect with us

ख़बर रायपुर

राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 10 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के लिए 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर में नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की राज्य स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न ..

Published

on

राज्य में 3200 से अधिक प्राचार्य के रिक्त पदों पर पदोन्नति कर नये शिक्षा सत्र के पहले आदेश जारी करने की प्रबल माँग की ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 10 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के संबंध में 14 अप्रैल 2023 को रायपुर में प्रदेश के सभी नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठकों की राज्य स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में ”छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न ज़िले से बड़ी संख्या में नियमित व्याख्याता टी/ ई संवर्ग तथा नियमित प्रधान पाठक माध्यमिक शाला (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) टी/ई संवर्ग सम्मिलित हुए। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों, शिक्षक संघों, कर्मचारी संगठनों, यूनियनों, फेडरेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित समस्त नियमित व्याख्यातागणों तथा प्रधान पाठकों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के

मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत वर्ष 2013 से प्राचार्य पदोन्नति विभिन्न कारणों से बाधित रही हैं। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ से 9 मार्च 2023 को कई याचिकाओं का निराकरण करते हुए शासन को निर्देशित किया गया हैं कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम , 2019 के तहत व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों से प्राचार्य पद पर पदोन्नति की जावें ।

किन्तु माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय जारी होने के एक माह बीत जाने के बाद भी प्राचार्य पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई हैं। प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य के 3266 पद रिक्त हैं, जहाँ वर्ष 2013 से पदोन्नति नहीं की गई हैं। प्रदेश के इन हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य के नहीं होने से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही हैं। राज्य स्तरीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न ज़िले से आये हुए नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों ने शासन से अविलंब प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करने की पुरजोर माँग की। मुख्य रूप से- अशोक चौहान जांजगीर सक्ती, जी आर देवांगन मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी , बी आर प्रधान रायगढ़, बसंत त्रिवेदी गरियाबंद, कोमल जैन फरसगाँव, एम एस जयसिंधु धमतरी, श्रीमती पुष्पा पटेल दुर्ग, घनश्याम सिंह साहू नगरी धमतरी, कामता प्रसाद सिन्हा राजनांदगांव, बलदाउ प्रसाद कोसले गरियाबंद, डॉ अखिलेश त्रिपाठी जगदलपुर बस्तर ने प्रमुखता से अपने विचार रखें। बैठक में प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि शीघ्र ही “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा प्रदेश के विभिन्न मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों, शिक्षक संघों, यूनियनों फेडरेशन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ एकजुट होकर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव , स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर से आगामी तिथियों में मिलकर नए शिक्षा सत्र 16 जून 2023 से पूर्व प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए दो माह का समयबद्ध कार्यक्रम जारी कर, विभागीय डीपीसी की समस्त प्रक्रिया पूर्ण करके प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए प्रदेश के समस्त नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठकों की ओर से ज्ञापन सौंपा जावेगा। राज्य स्तरीय बैठक के पश्चात संध्याकाल प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम के रायपुर स्थित निवास जाकर स्कूल शिक्षा मंत्री के ओ.एस.डी अशोक नारायण बंजारा को प्राचार्य पदोन्नति की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाकर नये शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने के पूर्व प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। राजधानी रायपुर की राज्य स्तरीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न ज़िले से बड़ी संख्या में टी/ ई संवर्ग के नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 मिनट ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर48 मिनट ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending