Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती नगर पालिका के सहायक अभियंता एम.एल.पटेल के सेवानिवृत्त होने पर अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि गणों ने नगर पालिका के सभागार में आयोजित विदाई समारोह मे हुए शामिल ..

Published

on

सक्ती, नगरपालिका के सहायक अभियंता एम एल पटेल के सेवानिवृत्ति होने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पार्षद एल्डरमैन, नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों के द्वारा एम एल पटेल को सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त एम एल पटेल को पुष्पगुच्छ पुष्पा हार, साल, श्रीफल, केक काटकर उन्हें विदाई दी इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री पटेल ने कहा कि नगरपालिका के समस्त कर्मचारी एवं पार्षदों का मुझे मेरे कार्य में पूरा सहयोग मिला और आज मैं एक परिवार से विदा हो रहा हूं।

नगर पालिका में मेरे संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य में अगर मेरी आवश्यकता रहेगी तो मैं पूरा सहयोग करूंगा उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारी को पदस्थापना के दिन से ही मालूम रहता है कि उसे एक दिन सेवानिवृत्ति होना है जिस प्रकार से दिन और रात होते हैं उसी तरह से कर्मचारी को भी पद ग्रहण और पद भार मुक्त होना ही पड़ता है मुख्य नगरपालिका अधिकारी सौरभ तिवारी के द्वारा सहायक अभियंता के सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका के कार्यों को श्री पटेल ने हमेशा अपनी जवाबदारी के साथ पूरा किया है और इनके द्वारा किसी भी प्रकार के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए समय सीमा को नहीं देखते थे। और आज मैं आपसे कहना चाहूंगा कि जब भी नगरपालिका में हम लोगों को आपकी जरूरत पड़े आप हमें जिस प्रकार से वर्तमान में अपना कार्य कर रहे थे उसी तरह से हमें सहयोग प्रदान करेंगे। जिस पर श्री पटेल ने समस्त नगरपालिका कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आप लोगों को जब कभी भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं आप लोगों के सहयोग के लिए हमेशा आपके साथ रहूंगा। यह ना समझना कि मैं सेवानिवृत्त हो चुका हूं जब भी मैं आप लोगों के द्वारा जो भी कार्य रहेंगे उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने विदाई समारोह मैं कहा एम एल पटेल आज 28 अप्रैल को नगर पालिका से सेवानिवृत्त हो रहे हैं और पटेल जी आध्यात्मिक विचारधारा के व्यक्ति थे। तथा इनका नगर पालिका सक्ती में लंबे समय से योगदान रहा और श्री पटेल का कार्यकाल निर्विवाद रहा है आज ये सेवानिवृत्त हो रहे हैं और एक अच्छी बात है कि इन्होंने सक्ती नगर पालिका में सेवा देने के साथ साथ स्वयं अपना निवास सक्ती में बना लिया है जिससे नगर वासियों को इनके अनुभव का लाभ अवश्य मिलेगा।

विदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन, महबूब भाई, भवानी तिवारी, अमन जिंदल, सोनू, सुरेन्द्र अग्रवाल (गुड्डू) खास तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ तिवारी, उपअभियंता शैलेन्द्र पटेल, अजय अग्रवाल, वैभव चौबे, शयन शुक्ला, रूकमणी अग्रवाल, रोशन देवांगन, केसरी द्विवेदी, विरेन्द्र आचार्य, सन्यासी यादव, वासु चौबे, रामभरोस यादव, अभिजीत सिंह, विजय सोनवानी, शिवानी गुप्ता, इब्राहिम खान, गिरधर पिंपुलापुरे, शेख रियाजुद्दीन, नंदलाल, राजकुमार, योगेश्वर सिंह, रोहणी कैवत्र्य, धरम बरेठ, राधेलाल, वेद जायसवाल, विष्णु यादव, छोटू यादव, हरेन्द्र, अभिषेक बरेठ, सहित पालिका परिषद सक्ती के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ..

पोषण, स्वास्थ्य और बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक, आशा साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

शराबी चालक पर यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा की कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना ..

स्कूली वाहन चलाते समय शराब सेवन और बिना परमिट पकड़ा गया चालक, धारा 185 व 66/192(1) के तहत हुई कार्रवाई...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान को लेकर 7 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बाइक रैली, रंगोली कार्यक्रम भी होगा , सेवा सेतु ‘सरकार...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सेवा-संकल्प अभियान में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ..

शाला विकास समिति अध्यक्ष रामनरेश यादव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह , ‘सेवा-संकल्प-राष्ट्र विकास’ पर सजी आकर्षक रंगोलियां .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

जनदर्शन में फिर फूटा शिकायतों का गुबार, 42 फरियादों ने खोली व्यवस्था की पोल! ,

हर मंगलवार जनदर्शन, फिर भी क्यों नहीं थम रही फरियादों की कतार? , 58 के बाद फिर 42 फरियादें, आखिर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की ..

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय , प्रदेश की खेल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिला अस्पताल में 29 सितंबर को स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ..

सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, बीपी-शुगर जांच के साथ बालिकाओं का होगा HPV टीकाकरण, रक्तदान शिविर भी लगेगा .. सक्ती, ‘सेवा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित ..

पशुधन विकास विभाग द्वारा पालतु एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों का किया गया टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कचरा नहीं, संसाधन समझें… अपशिष्ट से कमाई और रोजगार के अवसर तलाशें ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला में 150 महिला सदस्यों ने लिया भाग , कलेक्टर जयश्री जैन ने महिला समूहों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending