Connect with us

खबर सक्ती ...

विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर सक्ती नगर में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ हवन अनुष्ठान संपन्न ..

Published

on

गायत्री परिवार के विचार क्रांति अभियान का भारतीय सनातन संस्कृति, परंपरा को बनाए रखने में महती भूमिका – अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, वेद माता मां गायत्री के सर्व कल्याणार्थ मंत्र को परम पूज्यनीय गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा ने आम व्यक्ति को प्रदान कर उपासना पद्धति को सहज सरल बना दिया वरना पूजा पाठ-कर्मकांड समाज के चंद लोगों तक ही सीमित था,

यह उद्गार अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आज गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना के तहत सपरिवार अपने निवास ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में यज्ञ विधान के अवसर पर व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा के विचार क्रांति अभियान ने अखिल विश्व में भारतीय सनातन संस्कृति, परंपरा को बनाए रखने में अपने साधकों के माध्यम महती भूमिका अदा की है।
इस अभियान में गायत्री शक्ति पीठ परिवार सक्ती के द्वारा विश्व कल्याण हेतु गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना का आग्रह किया गया था।

जिसके संबंध में आचार्य भगत साहू ने बताया कि विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना के दरम्यान समस्त विश्व में एक साथ एक समय पर घर-घर में गायत्री हवन संपन्न हुआ है जिसमें यज्ञ में शामिल साधकों के द्वारा गायत्री मंत्र के साथ 24 आहुतियां एवं महामृत्युंजय मंत्र की पांच आहुतियों देकर विश्व शांति कल्याण के लिए प्रार्थना की गई तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व के अनेक देशों के साथ ही देश के करीब 25 लाख घरों में गायत्री उपासना यज्ञ आज संपन्न हुआ जिसके लिए गायत्री परिवार ने सभी साधकों के प्रति साधुवाद प्रकट किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending