खबर बिलासपुर
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन ..

मोटर साईकिल रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी ..

बिलासपुर, 8 मई 2023 को विश्व रेडक्रास दिवस (सर जीन हेनरी डयूनांट की जयंती) के अवसर पर आज भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान एवं एडीएम आर.ए.कुरुवंशी के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सबसे पहले पीड़ित मानव की सेवा हेतु आव्हान करते हुए नेहरू चौक से मोटर साईकिल रैली निकाली गई। रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान और एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला चिकित्सालय में समाप्त हुई। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने रेडक्रास के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि वे स्वयं विगत 23 वर्षों से रेडक्रॉस के सदस्य के रूप में विभिन्न कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा करते रहे है, जिसमें रेडक्रॉस का महत्वपूर्ण योगदान है।

एडीएम श्री कुरुवंशी ने रेडक्रास की सेवा भाव हेतु प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हर संभव मदद शासन स्तर से करने की बात कही साथ ही रेडकास की गतिविधियों को और प्रचार-प्रसारित करने कहा। रेडक्रास कार्यकारिणी सदस्य एन. एस. गौतम ने रेडक्रॉस को नई ऊंचाई तक ले जाने की बात कही। क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय श्रीवास्तव ने निक्षय मित्रों के सम्मान को रेडक्रास के कारण ही होना बताया।


जिला समन्वयक रेडक्रॉस सौरभ सक्सेना ने कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस के दिशा निर्देशन में किये गये विभिन्न आर्थिक सहायता, मरीजों की सहायता, दवाईयों के सहयोग एवं जिला चिकित्सालय के तीन वार्डाें के पुर्नोत्थान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलेक्टर सौरभ कुमार के दिशा निर्देशन में जिला चिकित्सालय के तीन वार्डों एचडीयू, एनआरसी एवं चिल्ड्रन वार्ड को चाइल्ड फ्रेंडली बनवाया गया है जो अत्यंत महत्वपूर्ण है एवं बच्चों के लिए लाभकारी है। साथ ही बच्चों के खेलने हेतु सुंदर प्ले एरिया सुुसज्जित कराया गया है। कार्यक्रम का संचालन आदित्य पाण्डेय के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मरीजो को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती जय श्री शुक्ला, सुधीर खण्डेलवाल, डॉ. राजीव अवस्थी, डॉ. एम.ए. जीवानी नोडल अधिकारी, डॉ. मनील श्रीवास्तव, डॉ अनिल गुप्ता सिविल सर्जन, डॉ. बी. के. वैष्णव, सुश्री पीयूली मजूमदार डीपीएम, डॉ. बी. एल. गोयल, श्रीमती शेफाली कुमावत, एन. एस. गौतम, लक्ष्मी नारायण मिला, धरम साहू, दिनेश राठौर, मनीष मिश्रा, सुशील राजपूत एवं रेडक्रॉस के समस्त सदस्य, कर्मचारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login