ख़बर रायपुर
साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

सात सप्ताह के अभियान में 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश, 5 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित ..
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता, सतर्कता और जनभागीदारी बेहद जरूरी है। साइबर सुरक्षा केवल शासन और पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाकर ही सुरक्षित छत्तीसगढ़ का संकल्प पूरा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया के विस्तार से आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन भुगतान और डिजिटल सेवाएं आसान हुई हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी होना जरूरी है।
1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान –
मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चले सात सप्ताह के साइबर जागृति अभियान की सराहना करते हुए बताया कि इस दौरान 5 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और करीब 1 करोड़ 70 लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। सोशल मीडिया पर 3,100 से अधिक पोस्ट के जरिए अभियान को 6.02 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का समापन इसकी शुरुआत है। साइबर जागरूकता की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी। युवाओं को साइबर प्रहरी के रूप में आगे आकर परिवार और समाज को जागरूक करना चाहिए। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई।
साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर कार्रवाई : विजय शर्मा –

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारत में डिजिटल लेनदेन का तेजी से विस्तार हुआ है, इसलिए साइबर सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ पुलिस जागरूकता के साथ साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर भी कार्रवाई कर रही है। ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों और फर्जी सिम उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई से साइबर अपराधों से संबंधित एफआईआर में कमी आई है तथा ठगी की राशि की रिकवरी दर में सुधार हुआ है।
ट्रैफिक हैकाथॉन में युवाओं ने दिए नवाचारपूर्ण सुझाव –

मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 की सराहना करते हुए कहा कि रायपुर की बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव के बीच यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए तकनीक एवं जनभागीदारी जरूरी है। युवाओं ने राजधानी के प्रमुख चौक-चौराहों की समस्याओं का अध्ययन कर पार्किंग प्रबंधन, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, लेन मार्किंग और यातायात जाम कम करने के सुझाव दिए। एआई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन तथा एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने जैसे प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री ने उपयोगी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उनके क्रियान्वयन की दिशा में कदम उठाने की बात कही।

समारोह में साइबर जागरूकता के लिए अभिनव पहल करने वाले जिलों और ट्रैफिक हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुंगेली, गरियाबंद, दुर्ग, रायपुर, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिलों में जनभागीदारी से चलाए गए जागरूकता प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे, पुलिस महानिदेशक अरुण गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























