Connect with us

खबर सक्ती ...

बड़े मूल्य के नोट प्रचलन से बाहर होना लोकतंत्र में लोकहित का संदेश है जो स्वागतेय है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

Published

on

सक्ती, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा कर दी है. 30 सितंबर के बाद यह नोट मान्य नहीं होगा. लोग एक बार में 2 हजार रुपये के केवल 10 नोट की बदलवा पाएंगे, वहीं आरबीआई के इस फैसले का कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी ने विरोध किया है… यह खबर ही अपने आप में उन विरोध करने वालों पर गिरती गाज के संकेत है क्योंकि चुनावी फंडिंग या कहें ब्लैक मनी के रूप में इन दलों के पास शायद इसका अकूत भंडार मौजूद है जिसे एडजस्ट करना आसान नहीं लग रहा है क्योंकि ये वही राजनीतिक दल हैं जिनके शुभचिंतकों के तार गाहे बगाहे विदेशों से जुड़े होना एक्सपोज होते रहे हैं।
अगर बड़े नोटों के प्रचलन को लेकर गंभीरता से विचार करें तो साफ नजर आता है कि भ्रष्टाचार के सबसे बड़े कारक बड़े मूल्य के नोट ही हैं जिसे बंद कर आर बी आई ने सटीक व सामयिक निर्णय लिया है क्योंकि साल भर के भीतर पूरे देश में कई राज्यों के साथ ही केंद्र में भी आम चुनाव सुनिश्चित है जहां इन बिना हिसाब के बेहिसाब नोटों का खुले आम बंदरबांट संबंधित राजनीतिक दल के लोग करते, जिसका झलक हालिया कर्नाटक चुनाव में हुए वायरल वीडियो में हमने देख ही लिया है।
वैसे भी हम स्थानीय स्तर खासा अनुभव रखते हैं कि 500 और उससे बड़े मूल्य के नोट बाजार में जारी होते ही घुसखोरी और भ्रष्टाचार का ये आलम रहा है कि ऑफिसों में दरबान भी अधिकारी से मिलाने मात्र के लिए 500 रु की ख्वाहिश रखता है अर्थात कहने का मतलब है कि बड़े मूल्य के नोट बाजार में आने से बाजारों में सामानों की मूल्यवृद्धि स्वाभाविक रूप से होती है क्योंकि उत्पाद या आवश्यक वस्तुओं की मौजूदगी उस अनुपात पर बढ़ी नहीं पर लोगों के घर बड़े बड़े नोट आ जाने से मांग आपूर्ति का संतुलन बिगड़ कर वस्तुओं के मूल्य स्वाभाविक रूप से बढ़ गए। अगर इसे ठेठ सरल भाषा में समझें तो भ्रष्टाचार या घुस के पैसे अक्सर नगद राशि से ही लिए_ दिए जाते हैं तब अगर बड़े मूल्य के नोट प्रचलन में न हो तो सामान्यतः 10 लाख की रकम सूटकेस में ही संभव है पर वही दो हजार मूल्य के नोट हमारे पॉकेट में ही समा जाते थे। इसलिए चाहे भ्रष्टाचार या अवैधानिक गतिविधियो पर रोकथाम हो या अप्रत्याशित मूल्यवृद्धि हो रोकना हो बड़े नोटों का प्रचलन आमजन के हित में ही नहीं है।
यद्यपि दो हजार मूल्य का नोट सरकार द्वारा पहले ही नहीं लाना था पर देर से ही सही रिजर्व बैंक द्वारा नोटबंदी आम लोगों के हित में होने से स्वागत है क्योंकि कागजों में बड़े नोट छाप देने भर से कुछ नहीं होता जब उसके अनुपात में आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन संभव ही नहीं है और यही कारण है कि महगाई बढ़ती है और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के नाम पर तनखा बढ़ता है पर बेचारा आम आदमी पिसता रह जाता है जो आज आपको साफ नजर आता है कि जब जब बड़े मूल्य के नोट बाजार में आए है तब तब सोना चांदी के साथ आवश्यक वस्तुओं के दाम अप्रत्याशित रूप से बढ़े हैं । कुल मिलाकर बड़े मूल्य के नोट प्रचलन से बाहर होने से लोकतंत्र में लोकहित का संदेश है जो स्वागतेय है… चितरंजय सिंह पटेल अधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending