Connect with us

खबर सक्ती ...

आधुनिक भारत स्व राजीव गांधी की देंन- अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा ..

Published

on

कॉग्रेस की सरकार भरोसे की सरकार है- त्रिलोक चंद जायसवाल ..

डॉ महंत ने भरोसे से बढ़कर काम किया है विधानसभा क्षेत्र कई पीढ़ियों तक उनके योगदान को नहीं भुला सकता- पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ,

राजीव गांधी ने कंप्यूटर क्रांति लायी थी आज डिजिटल इंडिया उन्हीं की देन है- गिरधर जायसवाल ..

सक्ती, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर जिला मुख्यालय जेठा के कलेक्ट्रेट सभागार में सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस अवसर पर अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि आधुनिक भारत उनकी देंन है।

शहर कॉग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री और पढ़े लिखे प्रधानमंत्री थे उनकी सोच का परिणाम है कि आज हम नई तकनीकों से मुखातिब हुए। नगर पालिका परिषद सक्ती के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के जनहित कार्यो को जन जन तक पहुचाने का काम करे छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार है डॉ महन्त ने भरोसे से बढ़कर काम किया है विधानसभा क्षेत्र कई पीढ़ियों तक उनके योगदान को नहीं भुला सकता। विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था में गॉव के अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास कैसे हो इसकी चिंता करना राजीव गांधी की सोच रही। समाजसेवी पिंटू ठाकुर ने कहा कि युवाओं को मताधिकार दिलाने का काम राजीव जी का है उन्होंने 21 वर्ष की उम्र को घटाकर 18 साल किया ताकि देश के भविष्य के निर्णय में युवाओं का योगदान हो।

वरिष्ठ कॉग्रेस नेता अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने कंप्यूटर क्रांति लायी थी आज डिजिटल इंडिया उन्हीं की देन है देश मे जब कंप्यूटर ए टी एम लाया गया उस समय भाजपा वालो ने पुरजोर विरोध किया था इन 9 सालो में हमारा देश जातिवाद और धर्म के खेल में उलझा हुआ है। कार्यक्रम में पूरे विकास खण्ड के विभिन्न पंचायत के राजीव युवा मितान के पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही पूर्व जनपद अध्यक्ष लक्ष्मीन तेरस सिदार, रोहित यादव, विशाल जांगड़े, सचिव पटेल, परमान्द सिदार, कृष्णा पटेल, अमृत गवेल, रामेश्वरी साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज कॉग्रेस की सरकार युवाओ को हर प्रकार से आगे बढ़ने के लिए सहयोग कर रही है छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने भुपेश सरकार की सराहना की पूरे प्रदेश में नवीन जिला सक्ती विकास में अग्रणी हैं शिक्षा स्वास्थ्य पानी बिजली सड़क की द्रुत गति से काम हो रहे हैं सभागार में राजीव मितान क्लब पंचायत प्रतिनिधियों किसानों एवँ विभिन्न विभागों की अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा पाटन से आज राजीव न्याय योजना गोबर बिक्रेताओं एवँ राजिव युवा मितान की राशि को अंतरित किया जिसका सीधा प्रसारण बड़ी एल ई डी टीवी के माध्यम से देख रहे थे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में सीधे जुड़कर वार्ता में भाग लिया अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending