Connect with us

खबर सक्ती ...

संस्कार ग्रुप एजुकेशन द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह व कराओके गीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ..

Published

on

जीवन के हर क्षेत्र में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है…कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ,

मंजिलें उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, जीवन के हर क्षेत्र में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है इसलिए आप परिश्रम से नहीं भाग सकते, यह बात कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने प्रतिभा संस्कार ग्रुप एजुकेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त करते हुए बताया कि लक्ष्य बनाकर परिश्रम करने पर अंततः सफलता अवश्य मिलती है।उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को मूवी दंगल का उदाहरण देते हुए बताया कि दो बेटियों को पहलवान बनाने उसका पिता शिद्दत से लगा रहता है वैसे ही हम अपने बच्चों को लेकर प्रयासरत रहें तो उन्हें मंजिल जरूर हासिल होगी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि आप जीवन में सपनो को साकार करने के लिए हौसले के साथ आगे बढ़ें क्योंकि मंजिलें उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है। साथ ही अधिवक्ता पटेल ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस प्रेरक आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति साधुवाद प्रकट किया। आयोजक संस्कार ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संचालक काशी चंद्रा ने अपने स्वागत भाषण में मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन करते हुए प्रतिभावान बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं किया।

संस्कार ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा जैजैपुर ब्लॉक में हाई स्कूल व हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा २०२३ में ८५% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने पुरस्कार वितरण समारोह के साथ कराओके गायन प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसमें सक्ती जिले के मंजे हुए कलाकारों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन लोगों का मन मोह लिया। जिसमें निर्णायक के आर कश्यप (संगीत विद्यालय हसौद) एवं पेनल के निर्णयानुसार रुचि कटकवार प्रथम, राजवीर शुक्ला द्वितीय, दीक्षा आदित्य तृतीय स्थान पर रही।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अभ्यागत कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, रामरतन चंद्रा अध्यक्ष चंद्रनाहु समाज,टेकचंद चंद्रा व लखन मुनि साहेब (कबीर आश्रम तरेकेला), काशी चंद्रा (डायरेक्टर) के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर किया गया पश्चात अतिथियों का बेच लगा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्कार सेंट्रल स्कूल के लाला चौधरी, मिल्की मिश्रा ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन प्राचार्य एस एल पनित ने किया। आयोजन में रंगनाथ चंद्रा, छत्तीसगढ़ भागवत प्रवाह के युवा संयोजक दिलेश्वर चंदा, युवा नेता अशोक जलतारे आदि के गरिमामय उपस्थिति के साथ सफल आयोजन में विद्यालय परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 मिनट ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 मिनट ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...36 मिनट ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा24 घंटे ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending