Connect with us

खबर सक्ती ...

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सक्ती विधान सभा स्तरीय सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान ..

Published

on

लंबे अरसे बाद आयोजित सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ता ने पार्टी को जिताने लिया संकल्प…राम अवतार अग्रवाल ,

कुर्सी पाकर कार्यकर्ताओं को भूलने वाले नेताओं को सबक सिखाने जरूरी है…रमेश सिंघानिया ,

शिशु मंदिर की आलोचना करना और फिर उससे एकतरफा उम्मीद रखना बेमानी है…अधिवक्ता चितरंजय ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी द्वारा सक्ती विधान सभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी राम अवतार अग्रवाल ने बताया कि एक लंबे अरसे बाद वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने कार्यकर्ताओं ने आपस में मिलकर एक दूसरे से दुख सुख बांटते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए कमलेश शर्मा बाराद्वार ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की निंदा की तो वहीं दुरुपसाय गबेल ने १५ वर्ष सत्ता के दरम्यान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी को अनुचित बताया। प्रीतम गबेल ने पुराने दिनों की याद करते हुए बताया कि पहले कार्यकर्ता परिवार भाव से काम करते थे। वरिष्ठ नेता नारायण शर्मा ने पार्टी के गौरवशाली पर इतिहास की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में एक राय से कम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सह प्रभारी रमेश सिंघानिया ने चुने हुए प्रतिनिधियों के आचरण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं को भूल जाते है उन्हें हमें मिलकर सबक सिखाने की जरूरत है वरना कार्यकर्ता उपेक्षित होता रहेगा।
उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कार्यकर्ताओं के दोहरी नीति की बात पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ हम शिशु मंदिर परिवार से ढेर सारी उम्मीदें रखते है लेकिन अपने बच्चों को शिशु मंदिर में पढ़ने से कतराते है ऐसी स्थिति में बिना बच्चों के विद्यालय संचालन में हो रहे तकलीफ पर ध्यान न देकर केवल स्कूल से एकतरफा उम्मीद रखना बेमानी है जिसका लोगों ने समर्थन किया। डा खिलावन साहू ने विधान सभा के कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए आने वाले चुनाव मे पार्टी को जीताने का आग्रह किया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव व जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश ने भगवा वस्त्र व गुलाब फूल से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम संचालन अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ युवा नेता अमन डालमिया ने किया। आज जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रम में सक्ती विधानसभा के सभी मंडलों से अच्छी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जिनके साथ सम्मान समारोह के बाद सहभोज आयोजित किया गया था जिसमें शामिल होकर कार्यकर्ता प्रसन्न दिखाई दे रहे थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जगदलपुर ..3 घंटे ago

बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे , बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद .. जगदलपुर, बीते...

खबर बिलासपुर3 घंटे ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर, रक्तदान व अंगदान को लेकर बनी रणनीति ..

राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने ली जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक .. सक्ती, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया प्रोत्साहित ..

मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को नवाचार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश तेज ..

सक्ती में पुलिस-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग .. सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending