खबर जांजगीर-चांपा ..
कलेक्टोरेट परिसर में किया गया पौधरोपण, कलेक्टर ने लगाया आम का पौधा ..

डीएफओ, अपर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने भी रोपे पौधे ,
लगभग 2 एकड़ में 20 से 25 प्रजाति के 7735 पौधे का किया जाएगा सघन वृक्षारोपण ..
जांजगीर-चांपा, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने व कलेक्टोरेट परिसर को हराभरा रखने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिले के कलेक्टोरेट परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। इसके साथ ही जिला वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल ने नीम का पौधरोपण और अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य ने कटहल के पौधे का रोपण किया। कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों, समाजिक संगठनों, अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों से पौधारोपण करने व उसका संरक्षण करने की अपील की। कलेक्टर ने लगाये गये पौधों को सुरक्षित रखने के साथ समय-समय पर देख-रेख करते रहने की बात कही। इसके साथ ही जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूल, आश्रम, छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्रों के परिसर एवं खाली जमीन पर फलदार और छायादार पौधे लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जांजगीर व चांपा मध्य रेलवे ब्रिज के पास रेलवे लाईन के किनारे वृक्षारोपण के लिए चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी ने बताया कि रेलवे की जमीन पर लगभग 2 एकड़ में 20 से 25 प्रजाति के लगभग 7735 पौधे मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण किया जाएगा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login