Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में जिला संविदा कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों को नियमित न कर वादाखिलाफी किया जा रहा है यह बात डॉ खिलावन साहू पूर्व विधायक विधानसभा सक्ती ने कहा कि सरकार में शामिल नेताओं ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सत्ता में आने के १० दिन बाद संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही थी पर आज तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में जिला इकाई सकती के आह्वान पर जिले भर से विभिन्न विभागों के संविदा कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जिला कलेक्ट्रेट के सामने पंडाल लगाकर ३ जुलाई से अनवरत संघर्ष कर रहे हैं जिनका हम समर्थन करते है तथा सरकार शीघ्र इनकी मांग पूरी करे। संविदा कर्मचारियों के समर्थन में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल एवं जिला पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा, बीएसपी के जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भी आंदोलन को समर्थन देने पहुँचे। आज हड़ताल में बैठे कर्मचारी नियमितीकरण की टोपी लगाकर पंडाल में बैठे हुए थे, और सरकार को बार बार अपनी किये वादे को याद दिला रहे थे।
आंदोलन में संघ के जिला संयोजक पियूष पांडे, सह संयोजक चिरंजीव चंद्रा, जिला अध्यक्ष डा यशपाल चौधरी, उपाध्यक्ष श्रीमती इलावती जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष रविकांत नेताम, सचिव सुरेश जायसवाल सह सचिव गूंजा तिवारी कोषाध्यक्ष पीकेश्वर चंद्रा, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू, मीडिया प्रभारी विनोद राठौर, इदरीश कुरेशी, डा संगीता चंदेल, संरक्षक डा संजीव डा मो अतीक, डा विजय लहरे, अनिता दुबे, उमा बर्मन, सविता कुर्रे, के साथ संविदा कर्मचारी भारी संख्या में शामिल रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending