Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की हुई बैठक ..

Published

on

मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों के नाम जुड़वाने कार्ययोजना पर हुई चर्चा ..

रायपुर, 14 जुलाई 2023 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राज्य स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक हुई। बैठक में राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) गतिविधियों के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। प्रदेश में 2 अगस्त 2023 से प्रारंभ हो रहे निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में ज्यादा से ज्यादा लोगों को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने हेतु आवश्यक गतिविधियों के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार “स्वीप” कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता तथा स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर कियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की आज आयोजित बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने सभी विभागों को इसमें सहयोग करने और इन्हें विस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में विभिन्न मीडिया माध्यमों में संचालित किए जाने वाले अभियानों के बारे में भी जानकारी दी।

श्रीमती कंगाले ने बैठक में बताया कि निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कर 2 अगस्त 2023 से नए मतदाताओं को जोड़ने का सघन अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए सभी महाविद्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किए जाएंगे। ऐसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें भी प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा। 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 18 अगस्त और 19 अगस्त को सभी जिलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सभी मतदान केंद्रों में स्थानीय बीएलओ मौजूद रहेंगे।

बैठक में श्रीमती कंगाले ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए नवविवाहिता सम्मान कार्यक्रम और वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आगामी अगस्त महीने में श्रमिकों को जोड़ने के लिए श्रमिक सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही युवाओं को ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे।

श्रीमती कंगाले ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने तथा महाविद्यालय एवं हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराने उन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का भ्रमण कराया जाएगा। कॉलेजों में रंगोली, वाद-विवाद, नारा लेखन एवं अन्य प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। आगामी 20 अगस्त को ग्राम पंचायतों में होने वाले ग्रामसभा, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों, सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन्स तथा योगा क्लबों के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान करने और निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने विषयक संकल्प पत्र का वाचन कराया जाएगा।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिपिन मांझी, पंचायत विभाग के संचालक कार्तिकेय गोयल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (स्वीप) डॉ. के.आर.आर. सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अपूर्व टोप्पो और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग, पीआईबी, राष्ट्रीय सेवा योजना, दूरदर्शन, आकाशवाणी, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, भारत स्काउट गाइड, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के अधिकारी तथा महिला स्वसहायता समूह व सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि राज्य स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक में उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान: वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण ..

स्वास्थ्य शिविर में जांच, परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण , 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले प्रफुल्ल देशमुख...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

तीन माह की मासूम की हत्या! मां-बाप ही निकले कातिल ..

रात में बिस्तर से गायब बताई बच्ची, सुबह पानी से भरे ड्रम में मिला शव , जिस घर में गूंजनी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में 329 आवेदन, 267 का मौके पर निराकरण, लेकिन आरटीओ स्टॉल नदारद ..

योजनाओं का लाभ देने जुटे कई विभाग, मगर लाइसेंस और यातायात जागरूकता से जुड़ी सेवाओं की दिखी कमी , बड़े...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर ..

183 विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 59 लोगों की हुई लैब जांच .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला , नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending