Connect with us

खबर सक्ती ...

स्कूलों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का अनिवार्य रूप से कराए बायोमैट्रिक अपडेट – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

Published

on

एम. बी. यू अभियान का गांव-गांव में मुनादी कर बच्चों और उनके अभिभावको को करे जागरूक ..

सक्ती, शासन के निर्देशानुसार एम. बी. यू अभियान (मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट) अन्तर्गत जिले में 5 वर्ष से 16 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का बायोमेट्रिक अपडेट निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

एम. बी. यू अभियान अन्तर्गत जिले के स्कूलों मे तथा विभिन्न शासकीय कार्यालयो जैसे सभी तहसील कार्यालय, सभी जनपद पंचायत, सभी नगर पंचायत तथा सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालयों में संचालित आधार सेवा केंद्रों में विशेष आधार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से बच्चों का निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट किया जा रहा है।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर पंचायत सचिवो और रोजगार सहायको के माध्यम से गांव-गांव में मुनादी कर सभी स्कूली छात्र छात्राओं का निर्धारित समय पर अनिवार्य निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट कराए जाने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर आधार अपडेट की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं शिविर की जानकारी अधिक से अधिक साझा कर सभी बच्चों का अनिवार्य निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट कराए जाने कहा है। कलेक्टर तोपनो ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी 2026 तक जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का नि:शुल्क आधार बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में शासकीय योजनाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending