Connect with us

खबर सक्ती ...

2026-27 बजट से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, नियमितीकरण व कैशलेस चिकित्सा पर टिकी निगाहें ..

Published

on

वेतन विसंगति दूर करने और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग, बजट से राहत की आस – चंद्र प्रकाश तिवारी ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा 24 फरवरी को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इस बजट को लेकर प्रदेश के कर्मचारियों में खासा उत्साह और उम्मीद का माहौल है। छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने कहा है कि इस बार का बजट कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेंशनरों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं लेकर आ सकता है।

चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग पांच लाख कर्मचारियों और उनके परिवारों को इस बजट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से संविदा कर्मचारियों एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेती है तो हजारों परिवारों को स्थायित्व और सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। तिवारी ने कहा कि वर्षों से लंबित वेतन असमानता के कारण शिक्षकों में असंतोष है, जिसे दूर करना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस बजट में वेतन विसंगति समाप्त करने के लिए ठोस प्रावधान करेगी।

फेडरेशन ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की भी मांग की है। तिवारी के अनुसार, यदि प्रदेश में व्यापक स्तर पर कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू होती है तो कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और आर्थिक बोझ कम होगा।

प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेगी। अब सभी की निगाहें विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले बजट पर टिकी हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 दिन ago

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संबोधन का किया श्रवण, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

महिला आरक्षण पर भाजपा गुमराह कर रही, लागू करने में देरी: गिरधर जायसवाल ..

परिसीमन मुद्दे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रामक प्रचार का लगाया आरोप .. सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी के...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर एक करोड़ से अधिक के पुल-पुलिया व चेक डेम स्वीकृत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत ..

सक्ती में विकास को रफ्तार: पुल, स्टॉप डेम व जल संरचनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

95% अंकों के साथ चैतन्य कुमार वर्मा का शानदार प्रदर्शन, स्कूल व समाज में खुशी की लहर ..

सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल के छात्र चैतन्य कुमार वर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

फगुरम में हादसे के बाद हिंसा का विस्फोट: चक्का जाम के दौरान पुलिस पर हमला, 5 आरोपी जेल, अन्य की तलाश जारी ..

कानून से खिलवाड़ पर सख्ती: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का अल्टीमेटम—हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई जारी .. सक्ती, ग्राम फगुरम में सड़क...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: एमसीएच अस्पताल व पीएचसी सकर्रा का निरीक्षण, स्वच्छता व प्रसूति सेवाओं पर फोकस ..

हीट स्ट्रोक तैयारी व प्रसूति सेवाओं पर प्रशासन अलर्ट: सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने अस्पतालों का किया सघन निरीक्षण, दिए...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending