खबर सक्ती ...
महिला एवं बाल विकास विभाग सक्ती में सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य पदों पर आवेदन आमंत्रित ..

सक्ती, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती अंतर्गत सहायक ग्रेड–03 के 2 पदों तथा भृत्य के 1 पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक ग्रेड–03 के पदों में 1 पद अनुसूचित जाति वर्ग तथा 1 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके अतिरिक्त भृत्य का 1 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिनांक 16 फरवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक सायं 5:30 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती (छ.ग.), पिन कोड 495689 के पते पर प्रेषित किए जाने हैं।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया तथा आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन का अवलोकन अवश्य करें।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login