Connect with us

खबर सक्ती ...

सुदूर वनांचल से सफलता की उड़ान: बालक आश्रम मसनियाखुर्द बना प्रदेश का प्रेरणा विद्यालय ..

Published

on

एक शिक्षक के संकल्प से बदली तस्वीर: बालक आश्रम मसनियाखुर्द बना उत्कृष्टता और नवाचार की मिसाल ..

सक्ती, सक्ती जिले के सुदूर वनांचल में पहाड़ियों की गोद में स्थित विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम मसनिया कला के आश्रित ग्राम मसानियाखुर्द में अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम मसनियाखुर्द आज केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि सफलता की एक मिसाल बन चुका है। जब प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय ने यहाँ कार्यभार संभाला, तब यह आश्रम संसाधनों की भारी कमी और स्टाफ की अनुपलब्धता से जूझ रहा था। लेकिन एक शिक्षक के दृढ़ संकल्प और ‘नवाचार’ की सक्ती ने मात्र छह महीनों के भीतर यहाँ की शैक्षणिक, भौतिक और रचनात्मक तस्वीर को पूरी तरह बदल कर रख दिया। एक अकेले शिक्षक के रूप में विभागीय निर्देशों और स्वयं की प्रेरणा से उन्होंने इस आश्रम का कायाकल्प किया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह न केवल सक्ती जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक ‘प्रेरणा विद्यालय’ के रूप में उभरा है।

इस आश्रम की बढ़ती ख्याति का ही प्रमाण है कि यहाँ अब रायगढ़, जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और कोरबा जैसे पड़ोसी जिलों के छात्र भी बड़े चाव से पढ़ने आ रहे हैं। इस सफलता के पीछे विद्यालय का वह आधुनिक और रचनात्मक परिवेश है, जहाँ पुस्तकालय, खिलौना घर, डिजिटल कक्षा और किचन गार्डन जैसी सुविधाएँ बच्चों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करती हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता का आलम यह है कि ‘एक छात्र – एक पेड़’ मुहिम के तहत पूरा परिसर आज हरा-भरा और प्रेरणादायक बन चुका है। विद्यालय की इस अद्वितीय उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है, जहाँ तमिलनाडु द्वारा आयोजित ‘ग्रीन डे’ कार्यक्रम में देशभर के बड़े विश्वविद्यालयों के बीच इस प्राथमिक स्तर के आश्रम ने अपनी भागीदारी दर्ज कर गौरव हासिल किया।

आज स्थिति यह है कि निजी स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थी भी यहाँ की गतिविधियों, जैसे ‘कबाड़ से जुगाड़’ और विज्ञान शिक्षण को देखने के लिए भ्रमण पर आते हैं। आश्रम मसनियाखुर्द की इस सफलता को देखते हुए, ‘हुनर के झोला’ कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 10 अन्य विद्यालयों को भी इसी मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। यह कहानी हमें सिखाती है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो और समर्पण गहरा, तो सीमित संसाधनों में भी शिक्षा के मंदिर को समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र बनाया जा सकता है।

आज यह आश्रम बच्चों के भविष्य को संवारने के साथ-साथ पूरे जिले के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बन चुका है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending