Connect with us

खबर सक्ती ...

समृद्धि पब्लिक स्कूल नगरदा में शिक्षक दिवस समारोह एवं कृष्णजन्माष्टमी उत्सव का आयोजन हुआ सम्पन्न ..

Published

on

शिक्षक भविष्य के निर्माता है और वह पूरे मनोयोग से विद्यार्थी को संवारने में लग जाये तो भारत पुनः विश्व गुरु कहलायेगा – संरक्षक रामलाल राठौर ,

हमारे देश में शिक्षक का स्थान माता-पिता से भी ऊपर है, शिक्षक खुद जलता है, लेकिन छात्रों की जिंदगी में ज्ञान का दीपक जलाता है – संचालक रामधन यादव, पारेश्वर जायसवाल ..

सक्ती, शिक्षक भविष्य के निर्माता है और वह पूरे मनोयोग से विद्यार्थी को संवारने में लग जाए तो हमारा देश पुनः विश्व गुरु के आसंदी को हासिल कर लेगा, यह उद्बोधन समृद्धि पब्लिक स्कूल नगरदा (सक्ती) के संरक्षक डॉ राम लाल राठौर ने मुख्य अतिथि की आसंदी में आज शिक्षक दिवस समारोह एवं कृष्णजन्माष्टमी के उपलक्ष्य में संबोधित करते हुए कहा।

इस अवसर पर विद्यालय संचालक रामधन यादव एवं पारेश्वर जायसवाल ने शिक्षक के महत्व को बताते हुए कहा – शिक्षक न सिर्फ हमारे मार्गदर्शन करते है बल्कि हमें अच्छे – बुरे का फर्क करना भी सिखाते है। तो वही विद्यालय के प्रधानपाठक सुभद्रा जायसवाल ने शिक्षक – शिक्षिकाओं को बधाई प्रेषित कर स्वागत भाषण व आभार प्रदर्शन व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक देवेंद्र जायसवाल, राकेश यादव एवं छात्रा कु.आरती साहू व सृष्टि पैकरा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा मंचासीन सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं का शाला प्रबंधन द्वारा श्रीफल, डायरी, पेन व तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही विद्यालय के बच्चों ने कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर चढ़ – बढ़कर राधा-कृष्ण की झांकी सेलिब्रेशन प्रोग्राम में भाग लिए। तो वही सभी राधा-कृष्ण की आरती मंगल गान कर सेलिब्रेशन किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने रणजीत लहरे, बिश्राम पटेल विद्यालय के शिक्षक संस्कृत दास महंत, पूजा जायसवाल, दिव्या यादव, कुंज कुमारी कंवर, पार्वती यादव, शिव कुमारी यादव, रामेश्वरी साहू, यामिनी राठौर अंजली साहू एवं समस्त छात्र – छात्राओं की महती भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर16 मिनट ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending