Connect with us

ख़बर रायपुर

संत विनोबा भावे ने सदैव वंचितों और बेघरों के लिए क्रांति की- विश्वभूषण हरिचंदन ..

Published

on

रायपुर, विनोबा सेवा संस्थान के सहयोग से संत विनोबा भावे की 129वीं जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित भूमि अधिकार एवं भूदान पर परिचर्चा का आयोजन आज जयदेव भवन, भुवनेश्वर में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आचार्य विनोबा भावे अद्वितीय क्रांतिकारी एवं भूदान आंदोलन के महानायक थे। उनकी देशभक्ति, दृढ़ संकल्प, स्वतंत्र सोच असाधारण और अद्वितीय थी। उन्होंने सदैव वंचितों, बेघरों के लिए क्रांति की। देश को गुलामी से मुक्त कराने के लिए गांधीजी से प्रेरित होकर राष्ट्रसेवा में लग गये। आचार्य भावे जी ने वंचितों के लिए बहुत बड़ा काम किया है। राज्यपाल ने कहा कि वे गांधीजी के विचारों को फैलाने के लिए सेवा में लगे रहे और गांधीजी के आदर्शों का अक्षरशः पालन किया।

आचार्य विनोबा के रूप में उन्होंने भूदान आंदोलन के माध्यम से देश के हजारों भूमिहीन लोगों को भूमि और भोजन उपलब्ध कराया। पूरे देश में पैदल यात्रा करते हुए, उन्होंने बेघरों को दान में मिली लाखों एकड़ सिंचित भूमि प्रदान करके देश से गरीबी उन्मूलन में मदद की। उनके इस कार्यों के लिए देशवासियों द्वारा उन्हें एक महान क्रांतिकारी के रूप में पूजा जाता है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि क्रांति का अर्थ है जन जागरण। विनोबा की तरह गरीबों, पीड़ितों के अधिकारों के लिए, अपनी माटी के लिए, युवाओं और हर नागरिक को जागरूक होना होगा। समाज में जागरूकता की क्रांति पैदा होगी तो विनोबा का सपना साकार होगा और युवा उनके आदर्शों से प्रेरित होंगे. राज्यपाल श्री हरिचंदन ने इस मौके पर कहा कि अगर विनोबा जैसे स्वतंत्र विचार वाले व्यक्ति नहीं होते तो ऐसा कृत्य नहीं हो पाता।

उक्त सम्मेलन में ओडिशा के पूर्व मंत्री व विधायक प्रफुल्ल सामल, विधायक मोहम्मद मोकिम, पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रजकिशोर त्रिपाठी सहित अन्य ने भाग लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 मिनट ago

केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सकरेली कलां में ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर का भव्य वार्षिकोत्सव, देशभक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर ..

मुख्य अतिथि रोशन लाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में नन्हे कलाकारों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति, ग्रामीण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप बनाएंगे विशेष नीति: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री साय कृषि और ग्रामीण विकास के सभी पहलू पर कर रहे हैं बेहतर कार्य , किसानों की आय बढ़ाने...

खबर पाली16 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में आचार्य परिवार व प्रबंधन समिति की मासिक बैठक, बोर्ड परिणामों पर मंथन ..

पाली: शैक्षिक गुणवत्ता और कमजोर छात्रों के उत्थान पर हुई विस्तृत चर्चा .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

कटनई स्कूल में परीक्षा को तनावमुक्त बनाने पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल: बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स , “परीक्षा जीवन का...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सोनार समाज की एकजुटता और सामाजिक चेतना का बनेगा मंच, 01 फरवरी को सक्ती में होगा स्नेह सम्मेलन, सांसद कमलेश जांगड़े रहेंगी मुख्य अतिथि ..

सक्ती, सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती के तत्वावधान में सोनार समाज स्नेह सम्मेलन (तृतीय वर्ष–2026) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन ..

कन्या शिक्षा से समाज का सर्वांगीण विकास संभव : डॉ. शालू पाहवा .. सक्ती, नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की कार्रवाई में NH-49 के ढाबे से 9.16 लीटर शराब जब्त, ढाबा संचालक चंद्र कुमार बघेल भेजा गया जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत्त सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

महाशिवरात्रि पर सक्ती में भव्य शिव बारात, आयोजन समिति ने कलेक्टर–एसपी से की मुलाकात ..

15 फरवरी को ऐतिहासिक शिव बारात, हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मांगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था , शिव भक्ति में...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बुजुर्ग से लूट करने वाला एक आरोपी व दो अपचारी बालक गिरफ्तार ..

त्वरित कार्रवाई का असर: लूट के आरोपी पकड़े गए, एसपी ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending