Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 सितम्बर को नवा रायपुर में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास ..

Published

on

कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ एवं ‘अमर जवान ज्योति स्मारक’ की रखेंगे आधारशिला ,

1083 एकड़ में चरणबद्ध रूप से विकसित होगा ‘कमर्शियल हब’ ,

‘एरोसिटी’: 216.63 एकड़ में चरणबद्ध रूप से होगी विकसित ,

13 एकड़ में स्थापित होगा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक’ एवं ‘शहीद स्मारक’ की स्थापना ,

परियोजनाएं वाणिज्यिक गतिविधियों, बसाहट और निवेश को प्रोत्साहित करने में होंगी मददगार ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 सितम्बर दोपहर 2 बजे नवा रायपुर अटलनगर के सेक्टर-35 में आयोजित समारोह में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ एवं ‘अमर जवान ज्योति स्मारक’ का शिलान्यास करेंगे।

नवा रायपुर में निवेश, बसाहट और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-23, 24, 34, 35 और 40 में 1083 एकड़ में ‘कमर्शियल हब’ विकसित किया जाएगा। इसी तरह नवा रायपुर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट ग्राम बरोदा एवं रमचण्डी के चिन्हांकित 216.63 एकड़ में ‘एरोसिटी’ विकसित की जाएगी। ‘शहीद स्मारक’ एवं ‘अमर जवान ज्योति स्मारक’ की स्थापना नवा रायपुर के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में व्हीआईपी बटालियन में 13 एकड़ में की जाएगी।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय और शिशुपाल सोरी और विधायक धनेन्द्र साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कमर्शियल हब : प्रथम चरण में 1000 थोक व्यावसायिक दुकानों का होगा निर्माण ..

कमर्शियल हब के प्रथम चरण में 20 व्यवसायों के लगभग 1,000 थोक व्यावसायिक दुकानों के विकास हेतु भू-खण्डो का प्रावधान किया गया है जिसमें थोक किराना, अगरबत्ती, होलसेल बारदाना, दाल मिल, पेपर ट्रेड आदि हेतु पृथक-पृथक प्रावधान किया गया है। कमर्शियल हब के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। ‘कमर्शियल हब’ के सिटी लेवल अधोसंरचना तथा प्रथम चरण के 125 एकड़ में अधोसंरचना का विकास 195.51 करोड़ रूपए की राशि से किया जाएगा।

इस परियोजना के लिये चिन्हांकित भूमि राष्ट्रीय राज मार्ग नं. 30 एवं भारत माला परियोजना के अलॉइमेंट के निकट स्थित है तथा उक्त भूमि को रेलवे कनेक्टिविटी भी प्राप्त है। चिन्हांकित भू-खण्ड स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से लगभग 12 किमी. पर स्थित है। चिन्हांकित भूमि ग्राम निमोरा, उपरवारा, परसट्ठी, बेन्द्री, केन्द्री, झांकी एवं मुड़पार में स्थित है। उक्त भू-खण्ड का भू-उपयोग सार्वजनिक तथा अर्ध- सार्वजनिक से मिश्रित भू-उपयोग में किया गया है।

गौरतलब है कि लगभग 7743 विभिन्न थोक व्यावसायिक संघों से परामर्श तथा सर्वे करने के पश्चात् बाजार की मांग का आंकलन किया गया है, जिसके आधार पर मांग मूल्यांकन एवं product-mix निकाले गये चिन्हांकित भू-खण्ड में भूमि की उपलब्धता तथा व्यावसायिक गतिविधि की प्राथमिकता के आधार पर कुल 1,083 एकड़ पर व्यावसायिक क्लस्टर अनुसार जोनिंग प्लान तैयार किया गया है, जिसका विकास चरणबद्ध रूप से किया जाना प्रस्तावित है।

नवा रायपुर अटल नगर में निवेश, बसाहट तथा वाणिज्यिक गतिविधयों को बढ़ावा दिये जाने हेतु सेक्टर-23, 24, 34, 35 तथा 40 के 438.47 हेक्टेयर (1.083 एकड़) क्षेत्रफल पर थोक व्यवसायिक बाजार प्रस्तावित किया गया है। यह थोक व्यावसायिक बाजार न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आस-पास के अन्य राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी लाभदायक होगा। इस परियोजना में थोक व्यवसाय से जुड़ी सभी सुविधाएं एवं भौतिक अधोसंरचना उच्च मानकों के अनुसार प्रदान की जाएगी। इस परियोजना के क्रियांवयन से आस-पास के क्षेत्र में रोजगार के सृजन होने की संभावनाएं हैं।

एरोसिटी : वाणिज्यिक संस्थान, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल का प्रावधान ..

नया रायपुर अटल नगर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट एरोसिटी विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को एरोसिटी स्थापना की घोषणा की थी।

एरोसिटी के लिए नवा रायपुर के ग्राम बरोदा और रमचण्डी में लगभग 216.63 एकड़ भूमि चिन्हांकन की गई है। चिन्हांकित भू-खण्ड में निजी स्वामित्व की भूमि शामिल होने के कारण एरोसिटी परियोजना का विकास नगर विकास योजना की तर्ज पर किये जाने का निर्णय लिया गया है। बाजार मूल्यांकन एवं प्राधिकरण का वित्तीय हित देखते हुए प्रथम चरण में लगभग 24.85 एकड़, क्षेत्रफल की भूमि को विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया।

शासकीय स्वामित्व की 15.45 एकड भूमि पर तैयार किये गये अभिन्यास में 0.62 एकड़ से 3.01 एकड़ तक के 04 वाणिज्यिक भू-खण्ड, 0.82 एकड़ के 01 शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं 1.44 एकड़ भूमि 01 होटल हेतु प्रस्तावित है। एरोसिटी के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

शहीद स्मारक एवं छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक ..

नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में व्ही.आई.पी. बटालियन के लिए 42.931 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। इसमें से 13 एकड़ में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक एवं शहीद स्मारक की स्थापना की जाएगी।

इस प्रस्तावित परियोजना में शहीद स्मारक लगभग 07 एकड़ भूमि पर 2700 शहीदों के नाम उत्कीर्ण किये जाने हेतु दीवारों का निर्माण, छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक का निर्माण लगभग 6 एकड़ भूमि में, 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्मारक म्यूजियम, 21 प्लाटून हेतु परेड ग्राउंड, बगलर प्लेटफार्म, लगभग 400 दर्शकों हेतु दीर्घा, 40 वर्ग मीटर में विशिष्ट अतिथि दीर्घा, 1400 वर्ग मीटर में 60 जवानों के लिए बैरक तथा पार्किंग, फाउंटेन, सिचाई इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। राज्य शासन द्वारा इसके लिए 47.75 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप बनाएंगे विशेष नीति: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री साय कृषि और ग्रामीण विकास के सभी पहलू पर कर रहे हैं बेहतर कार्य , किसानों की आय बढ़ाने...

खबर पाली13 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में आचार्य परिवार व प्रबंधन समिति की मासिक बैठक, बोर्ड परिणामों पर मंथन ..

पाली: शैक्षिक गुणवत्ता और कमजोर छात्रों के उत्थान पर हुई विस्तृत चर्चा .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

कटनई स्कूल में परीक्षा को तनावमुक्त बनाने पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल: बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स , “परीक्षा जीवन का...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सोनार समाज की एकजुटता और सामाजिक चेतना का बनेगा मंच, 01 फरवरी को सक्ती में होगा स्नेह सम्मेलन, सांसद कमलेश जांगड़े रहेंगी मुख्य अतिथि ..

सक्ती, सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती के तत्वावधान में सोनार समाज स्नेह सम्मेलन (तृतीय वर्ष–2026) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन ..

कन्या शिक्षा से समाज का सर्वांगीण विकास संभव : डॉ. शालू पाहवा .. सक्ती, नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की कार्रवाई में NH-49 के ढाबे से 9.16 लीटर शराब जब्त, ढाबा संचालक चंद्र कुमार बघेल भेजा गया जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत्त सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

महाशिवरात्रि पर सक्ती में भव्य शिव बारात, आयोजन समिति ने कलेक्टर–एसपी से की मुलाकात ..

15 फरवरी को ऐतिहासिक शिव बारात, हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मांगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था , शिव भक्ति में...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बुजुर्ग से लूट करने वाला एक आरोपी व दो अपचारी बालक गिरफ्तार ..

त्वरित कार्रवाई का असर: लूट के आरोपी पकड़े गए, एसपी ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अवैध धान भंडारण व परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 40 बोरी धान जब्त ..

सक्ती, जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जैजैपुर में टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा, 24 मरीजों को वितरित किए गए फूड बास्केट ..

सक्ती, जिला सक्ती में टीबी उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending