Connect with us

ख़बर रायपुर

बड़ी खबर: आरटीई के लंबित भुगतान के लिए निजी विद्यालय कर सकेंगे दावा ..

Published

on

वर्ष 2020-21 के लिए 21 एवं 22 सितम्बर तथा वर्ष 2021-22 के लिए 25 एवं 26 सितम्बर को दावा के लिए खुलेगा पोर्टल ..

रायपुर, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) अन्तर्गत जिन विद्यालयों के द्वारा विगत वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 दोनो वर्षों का दावा नही किया गया है उनके लिये विभाग द्वारा आरटीई पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2020-21 के लंबित भुगतान दावा के लिए 21 एवं 22 सितम्बर 2023 को तथा वर्ष 2021-22 के लंबित भुगतान दावा के लिए 25 एवं 26 सितम्बर 2023 तक पोर्टल को खोला जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में समस्त निजी विद्यालयों को सूचित किया गया है, ताकि वे निर्धारित तिथियों में दावा करें। संबंधित निजी विद्यालयों के दावा राशि के सत्यापन उपरांत पात्र विद्यालयों के खाते में राशि अन्तरित करने की कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम अन्तर्गत शुल्क प्रतिपूर्ति के संबंध में छत्तीसगढ़ प्राईवेट स्कूल एसोसियेशन के द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें कंडिका-5 में उल्लेख किया गया है कि, शुल्क प्रतिपूर्ति की लगभग 250 करोड़ रूपए की राशि लंबित है, जिसका भुगतान किया जाए।

प्रकरण के संबंध में वस्तुस्थिति यह है कि जिन निजी विद्यालयों का भुगतान लंबित है उनके स्वयं के द्वारा निर्धारित समय पर दावा नहीं किया गया है, या उनके द्वारा नोडल अधिकारी से सत्यापन करा कर आवश्यक दस्तावेज समय पर जिला कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया है। यथा वर्ष 2020-21 में सेन्ट्रल हेड (कक्षा 1 से 8वीं) में 162 निजी विद्यालय एवं स्टेट हेड (कक्षा 9वीं से 12वीं) में 147 निजी विद्यालयों के द्वारा समय पर दावा नहीं किया गया है, जिनका भुगतान लंबित है। इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में सेन्ट्रल हेड (कक्षा 1 से 8वीं) में 62 निजी विद्यालय एवं स्टेट हेड (कक्षा 9वीं से 12वीं) में 103 निजी विद्यालयों के द्वारा समय पर दावा नहीं किया गया है। परिणामस्वरूप उन विद्यालयों का भुगतान नहीं हुआ है।

इस कार्य हेतु विभाग द्वारा बार-बार तिथि निर्धारित किए जाने के उपरांत भी शुल्क प्रतिपूर्ति राशि की मांग नहीं की जाती है। परिणामस्वरूप आगामी वर्ष का देयक जनरेट नहीं हो पाता है एवं भुगतान लंबित होता है। जिन निजी विद्यालयों के द्वारा निर्धारित समय में दावा किया गया है उन विद्यालयों के खाते में राशि अन्तरण किया जा चुका है।

निर्धारित तिथि उपरांत किसी भी जिले के द्वारा या निजी विद्यालय के द्वारा शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति राशि की मांग की जाती है तो उसे विभाग द्वारा मान्य नहीं किया जावेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 मिनट ago

♦️ खनिज के अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, जुर्माना बढ़ा और कार्रवाई हुई सख्त ..

♦️ रेत-खनिज की अवैध ढुलाई अब पड़ेगी भारी, प्रति टन 2 हजार और न्यूनतम 25 हजार जुर्माना , ♦️ जब्त...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई .. सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा ..

जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर .. सक्ती, राज्यपाल रमेन डेका ने...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

मां की निर्मम हत्या करने वाले पुत्र को आजीवन कारावास ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने सुनाया फैसला .. सक्ती, अपने ही मां की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से पार्वती केंवट के जीवन में आई आर्थिक मजबूती ..

भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य- हितग्राही पार्वती .. सक्ती, राज्य शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, इतिहास को याद रखना होगा : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन देवांगन ..

आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व – मंत्री लखन देवांगन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending