Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए सभी तैयारियां करे सुनिश्चित- कलेक्टर ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा समय-सीमा सहित अन्य प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के तैयारीयो के अद्यतन स्थिति की विस्तार से जानकारी लेते हुए जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने डीएमएफ मद अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों के मासिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा स्वीकृत कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा करते हुए वन विभाग को चिन्हांकित स्थलों पर नाका लगाने तथा पुलिस विभाग को चेकिंग प्वाइंट बनाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विधानसभावार आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों को अवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालय, रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाने के लिए मतदान केंद्रों की संपूर्ण व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन के वैधानिक दायित्व का निर्वहन, नामनिर्देशन, मतदान सामग्री प्रभारी, मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करना, पोस्टल बैलेट पेपर एवं सर्विस वोटर्स हेतु ईटीपीबी तथा निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र का संपूर्ण व्यवस्था, रूट चार्ट, जोन सेक्टर का निर्धारण एवं मानचित्र निर्माण, अभ्यर्थियों को सूची उपलब्ध कराना, मतदान दल एवं मतगणना दल का गठन सहित चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी लापरवाही के पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को गिरदावरी के कार्यों के लिए फ़ील्ड में जाकर गिरदावरी के कार्यों को पूरी शुद्धता और त्रुटिरहित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से समय सीमा के बाहर के लंबित प्रकरण, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, ई-कोर्ट के प्रकरण सहित अन्य राजस्व कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए समय सीमा में जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम, सीईओ और तहसीलदार को मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना और साथ ही पोलिंग बूथ में मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी विकासखंड में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने केवाईसी, खाद-बीज, आधार सीडिंग, राशनकार्ड, डीएमएफ, बेरोजगारी भत्ता, आरबीसी 6-4, केसीसी, पीएम आवास, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending