Connect with us

खबर रायगढ़

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 – चारों विधान सभाओं के लिए नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर पहुंचे रायगढ़ ..

Published

on

कंट्रोल रूम्स का निरीक्षण कर निर्वाचन कार्यों का लिया जायजा ,

ईवीएम वेयर हाऊस का भी किया निरीक्षण ..

रायगढ़, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायगढ़ जिले के चारों विधान सभाओं के लिए नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर आईएएस श्रीमती रूपांजलि कार्तिक, आईएएस सी.एन.लोंगफाई, आईएएस ससीम कुमार बरई एवं आईपीएस लुनसिह किपगेन आज शाम रायगढ़ मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने निर्वाचन कार्य के गतिविधियों का जायजा लेते हुए निर्वाचन कार्यों को संपादित करने बनाए विभिन्न इकाईयों तथा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कामकाज के बारे में जानकारी ली।

सभी ऑब्जर्वर कलेक्टोरेट में स्थित सी-विजिल कंट्रोल रूम में पहुंचे, यहां उन्होंने सी-विजील के माध्यम से फ्लाइंग स्क्वायड टीम एवं स्थैतिक निगरानी टीम की मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी लेते हुए शिकायतों तथा निराकरण की जानकारी ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने जिले के फ्लाइंग स्क्वायड टीम एवं स्थैतिक निगरानी टीम द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को संबंधित लोकेशन के टीम के पास फॉरवर्ड कर दिया जाता है जिसका निराकरण संबंधित एफएसटी करती हैं।

इसके पश्चात उन्होंने मतदाता सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शिकायतों से संबंधित जानकारी लेते हुए पंजी का अवलोकन किया। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कंट्रोल रूम में प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के व्यय मॉनिटरिंग की जानकारी लेते हुए वीवीटी द्वारा किए जा रहे वीडियो अवलोकन कार्यों की जानकारी ली। मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) सेल का निरीक्षण कर कामकाज की जानकारी ली।

इस दौरान पोस्टल बैलेट, ईडीसी कक्ष में पहुंचे एवं संबंधित मतदाताओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जनरल आब्जर्वर ईवीएम कंट्रोल रूम भी पहुंचे। यहां उन्होंने ईवीएम कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी ली। इस दौरान एसएसपी सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, एसडीएम रोहित सिंह एवं गगन शर्मा, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दिवाली पर सक्ती विधानसभा को डॉ. चरणदास महंत की बड़ी सौगात, 2.96 करोड़ के 74 विकास कार्यों को मंजूरी ..

दृष्टिबाधित बच्चों के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत, गांव-गांव में बनेंगे छतदार चबूतरे, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और मंगल...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..2 दिन ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending