Connect with us

खबर रायगढ़

मास्टर ट्रेनर्स अपने दायित्वों का निष्पक्षता से करें निर्वहन-कलेक्टर श्री गोयल ..

Published

on

मतदान प्रक्रिया प्रशिक्षण में शामिल हुए अतिरिक्त मास्टर ट्रेनर्स ,

मतदान केंद्रों पर रहेगी एएसडी सूची, नहीं डाल सकेंगे बोगस वोट ..

रायगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में अतिरिक्त मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर सभी मास्टर ट्रेनर्स को मतदान प्रक्रिया के साथ ही ईवीएम, वीवीपीएटी के संचालन एवं सीलिंग की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिला मास्टर ट्रेनर्स भी सम्मिलित रही।

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया हैं और मतदान दल इस प्रक्रिया के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। आगामी 17 नवंबर को जिले में निर्वाचन होना हैं। चूंकि मतदान केंद्रों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हैं। इसमें आप सभी की अपने दायित्वों का भली-भांति व निष्पक्षता से निर्वहन करना हैं। निर्वाचन के लिए समय कम है लिहाजा सभी बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें ताकि मतदान केंद्र में शंका की गुंजाइश न रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि निर्वाचन के लिए लगाए गए मास्टर ट्रेनर गहनता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी की हस्त-पुस्तिका का भली-भांति अध्ययन करें, ताकि सभी प्रकार की शंकाएं दूर हो सकें। ईवीएम व वीवीपैट के कनेक्शन, परिचालन, मॉकपोल आदि को भली-भांति सीख लें, जिससे मतदान दिवस पर किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण कर सकें।

जिला मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल द्वारा प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान दल के कार्यों एवं मतदान सामग्रियों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सामग्रियों में ईवीएम एवं वीवीपीएटी नंबरर्ड होते है, इसके लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी है उसकी जानकारी दी गई। इसी प्रकार मतदान सामग्री सीलिंग, अन्य सामग्री, मतदान के पूर्व की तैयारी, आदर्श मतदान केंद्र ले आउट की जानकारी देते हुए उन्होंने मतदान के दिन की प्रक्रिया-ईवीएम जोडऩा, मॉकपोल, सीआरसी करना कितना अवश्य है बताया। साथ ही ईवीएम एवं वीवीपीएटी सील जैसे विभिन्न प्रक्रियाओं के साथ ही मतदान के दिन के कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए, सावधानियों के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार गुप्ता, डॉ नरेंद्र पर्वत, विकास रंजन सिन्हा, भुनेश्वर पटेल उपस्थित रहें।

मतदान केंद्रों पर रहेगी एएसडी सूची ..

फर्जी वोटरों को रोकने के लिए बूथवार एएसडी (अब्सेंट शिफ्टेड या डेड) वोटरों की सूची तैयार होगी। इस बार मृत व्यक्ति के जगह फर्जी वोटर बोगस वोट नहीं कर पाएंगे। संशोधन के बाद भी मतदाता सूची में ऐसे वोटरों को रोकने के लिए इस बार चुनाव आयोग ने नई पहल की है। ऐसे फर्जी वोटरों को रोकने के लिए बूथवार एएसडी वोटरों की सूची तैयार होगी। निर्वाचन के दिन यह एएसडी सूची पीठासीन पदाधिकारी के पास होगी। यह सूची निर्वाचन से पहले बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन के बाद तैयार करेंगे। सूची में ऐसे मतदाताओं का बूथ संख्या, गृह संख्या, क्रमांक आदि का विवरण होगा।

सामग्री वितरण/वापसी कार्य के लिए नियुक्त दलों को दिया गया प्रशिक्षण ..

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत आज विधानसभा क्षेत्र 15-लैलूंगा के मतदान दलों को सामग्री वितरण/वापसी कार्य के लिए नियुक्त दलों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डी.आर.रात्रे, एसडीएम लैलूंगा श्रीमती ऋषा ठाकुर उपस्थित रही। जिला मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल एवं मास्टर ट्रेनर विकास रंजन सिन्हा ने वितरण/वापसी कार्य के लिए नियुक्त दलों को वितरण व वापसी की प्रक्रिया का विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने मतदान दलों को दी जाने वाली सामग्रियों की जानकारी देते हुए क्रमश: बताया कि नंबरर्ड आइटम्स एवं नॉन नंबरर्ड आइटम्स की सामग्रियों के क्रमांक वितरण काउंटर प्रभारी के रजिस्टर में संधारित होंगे तथा प्रदान करते समय पीठासीन अधिकारी के पावती हस्ताक्षर लिए जायेंगे। इसी प्रकार उन्होंने सामग्रियों का जूट बैग, लिफाफे की बुकलेट्स, प्रपत्रों की बुकलेट, प्लास्टिक बॉक्स में कौन सी सामग्री होगी एवं कैसे व्यवस्थित करना है जिसकी जानकारी दी। इसी प्रकार सामग्री संग्रहण किस प्रकार करनी है एवं किस लिफाफे में कौन-कौन सी सामग्री होगी। मतदान होने के बाद सामग्री वापसी पर विभिन्न पैकेट के माध्यम से ईवीएम कागजात, जांच कवर, परिनियत लिफाफे, अपरिनियत लिफाफे जैसे अन्य सामग्रियों के भंडारण के लिए स्ट्रांग रूम तथा दस्तावेज से संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए शंकाओं का समाधान किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending