Connect with us

खबर रायगढ़

आईएएस एवं सामान्य प्रेक्षक डॉ.रूपांजलि कार्तिक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण ..

Published

on

दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को न हो कोई परेशानी इसका रखे विशेष ख्याल ,

एकताल में बने चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, संधारित पंजी का अवलोकन कर, एसएसटी टीम से कड़ी निगरानी के दिए निर्देश ..

रायगढ़, आईएएस एवं सामान्य प्रेक्षक डॉ.रूपांजलि कार्तिक ने विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और सभी केन्द्रों में आवश्यक मूलभुत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

सामान्य प्रेक्षक डॉ.रूपांजलि कार्तिक ने रायगढ़ विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 26, 51, 52 एवं 53 शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़, मतदान केन्द्र क्रमांक 75, 76, 81 जिला आयुर्वेद अस्पताल रायगढ़ तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 110, 111, 112, 113 संगवारी मतदान केन्द्र जतन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मतदाताओं के आने-जाने के रास्ते, दिव्यांग हेतु रैंप सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में बने शौचालयों में स्वच्छता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया। सामान्य प्रेक्षक डॉ.रूपांजलि कार्तिक ने बीएलओ से चर्चा करते हुए स्वीप गतिविधियों का आयोजन करने एवं मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु कहा।

सामान्य प्रेक्षक डॉ.रूपांजलि कार्तिक ने पालूराम धनानिया कॉमर्स कालेज में मतदान दलों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दल के प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। यहां उन्होंने स्वयं ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का कनेक्ट करके दिखाया और प्रशिक्षणार्थियों को भी कनेक्ट कर मशीन चालन का अच्छे से अभ्यास करने के निर्देश दिए ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

प्राथमिक शाला एकताल में बने मतदान केन्द्र का लिया जायजा ..

सामान्य प्रेक्षक डॉ.रूपांजलि कार्तिक प्राथमिक शाला एकताल पहुंची। यहां उन्होंने मतदान केन्द्र में बने उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पढ़ रहे सभी छात्रों को संबोधित करते हुए अपने अभिभावकों से अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने के लिए कहा।

एकताल में बने चेकपोस्ट का किया निरीक्षण –

सामान्य प्रेक्षक डॉ.रूपांजलि कार्तिक ने एकताल में बने चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के दल प्रभारी एवं सुरक्षा अधिकारी को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। यहां उन्होंने एसएसटी टीम से चेक पोस्ट पर सभी वाहनों को रूकवाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेक पोस्ट पर तैनात टीमों को सजग एवं सर्तक रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने चेक पोस्ट में संधारित पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending