Connect with us

खबर सक्ती ...

शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए कलेक्टर ने जिले के मतदाताओं, प्रेक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों और मीडिया का जताया आभार ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए मतदाताओं, शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक के प्रति आभार जताया है।

कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा के लिए जरुरी सभी इंतजाम करने जिला प्रशासन सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिन रात एक कर मेहनत की है। महिला अधिकारियों ने भी पुरुष अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान की प्रक्रिया को निष्पक्ष-शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाती है, परंतु मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक बनाने और उन्हें मतदान केन्द्रों तक स्वर्स्फूत पहुंचकर सजगतापूर्वक वोट डालने के लिए प्रेरित करने का काम सबसे चुनौती भरा होता है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार और जमीनी स्तर पर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जाता है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने इलेक्टानिक और प्रिंट, सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को अभ्यर्थियों, आम जनता तक पहुंचाने तथा चुनाव कार्य में सहयोग के लिए उनके प्रति अपना आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी प्रकरण की जानकारी लोगो तक पहुचाने के साथ-साथ सक्ती जिले में चुनाव के दौरान कोई भ्रामक खबर या अफवाह को फैलने से रोकने में जिला प्रशासन को मीडिया का बेहतर सहयोग मिला। उन्होंने मतदान की सही और सटीक खबरों के प्रसारण को प्रमुख स्थान देने के लिए भी मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती की बेटी प्रणवी अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.25% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) बोले – प्रणवी की सफलता विद्यार्थियों के लिए बनेगी प्रेरणा .. सक्ती, नगर की होनहार छात्रा कु....

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

आधे घंटे के तूफान ने मचाई तबाही, सक्ती सहित पूरे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त ..

बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेड़-खंभे गिरे; बहाली में जुटा विद्युत अमला, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने लिया जायजा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जन शिकायत पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश ..

बांधा तालाब किनारे चल रही 9 भट्ठियां ध्वस्त, 110 लीटर महुआ शराब व 1600 किलो लाहन जब्त , आशीष उप्पल...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह साइकिल से पहुंचे कार्यालय ..

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुलिस अधिकारियों ने साइकिल से संभाली ड्यूटी .. रायपुर, 12 मई 2026 को...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ..

कहा- दुर्ग सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है दुर्ग, विभागीय समन्वय से दुर्ग बने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ..

प्रत्येक मृतक सदस्य को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की .. रायपुर, आज 12 मई 2026 को दुर्ग जिले...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पर कलेक्टर महोबे ने लिया तत्काल संज्ञान ..

अपर कलेक्टर को जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. जांजगीर-चांपा, सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जांजगीर-चांपा में प्रशासन का बड़ा एक्शन : फैजल खान और आकाश सिंह एक साल के लिए जिला बदर ..

अपराधियों पर कलेक्टर महोबे की सख्ती : 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश, छह जिलों में एंट्री बैन .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करे – कलेक्टर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ..

8 साल से भुगतान लंबित, योजनाओं के लाभ को लेकर जनदर्शन में गूंजा जनता का दर्द , कलेक्टर अमृत विकास...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending