Connect with us

खबर रायगढ़

मतगणना की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री गोयल ने ली बैठक ..

Published

on

सभी अधिकारी मतगणना के लिए सौंपे गए कार्य को समझे और बेहतर तैयारी रखें ,

मतगणना स्थल में इलेक्ट्रानिक डिवाईस एवं मोबाईल रहेगा प्रतिबंधित ..

रायगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने आगामी 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना की तैयारी के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना आगामी 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से केआईटी कॉलेज गढ़उमरिया में की जाएगी। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि मतगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी सौंपे गए कार्य को समझे और उसके लिए तैयारी करें। मतगणना में आरओ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है सभी आरओ नियमों को अच्छे से पढ़ ले एवं मतगणना प्रक्रिया को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराएं। उन्होंने सभी रिटर्निंग ऑफिसर्स को निर्देशित किया कि मतगणना कक्ष का निरीक्षण करते हुए सभी जरूरी आवश्यकताओं का अवलोकन कर लें। इसके साथ ही अपने विधानसभा के स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक के कॉरिडोर में सीसी टीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें। मतगणना में महत्वपूर्ण कार्य सीलिंग एवं फार्म-17 सी पार्ट-2 होता है। फार्म-17 सी पार्ट-2 में कॉपी गणना एजेंट से निर्धारित समय में हस्ताक्षर करवाते हुए फोटोकॉपी पश्चात उसकी प्रति गणना एजेंटों को देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने मतगणना में समय का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना कक्ष में किसी प्रकार की डिजिटल डिवाईस एवं सेल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी, इस बात का सभी अधिकारी ध्यान रखेंगे। इस दौरान उन्होंने मतगणना कक्ष, स्ट्रांग रूम जैसे विभिन्न स्थानों में एआरओ सहित सुरक्षा बल तैनात हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि सम्पूर्ण मतगणना में उचित कानून व्यवस्था हेतु सभी एसडीएम को निर्देशित किया। कॉलेज परिसर में लाईट व पंखे की व्यवस्थाओं को चेक कर ले। मतगणना के दौरान पानी, साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रहे।

अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मतगणना केन्द्र में केवल मतगणना कर्मचारी, उम्मीदवार तथा उनके अनुमति प्राप्त मतगणना एजेंट एवं निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन कार्यालय से जारी मीडियाकर्मी ही प्रवेश पा सकेंगे। मतगणना केंद्र में किसी भी तरह के विस्फोटक अस्त्र-शस्त्र का भी प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी उम्मीदवार को शस्त्र सुरक्षा प्राप्त है तो केवल उम्मीदवार को ही प्रवेश मिलेगा। उनके सुरक्षाकर्मी को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना केंद्र में धूम्रपान पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अधिकारी-कर्मचारी उम्मीदवार तथा उनके मतगणना एजेण्ट अपने प्रवेश पत्र को साथ में ही रखना होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया कि मतगणना परिसर के प्रवेश द्वार पर ही मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक डिवाईस की चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही जरूरी स्थानों में सुरक्षा बल तैनात किए जायेंगे।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर डी. आर. रात्रे, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, डिप्टी कलेक्टर एस. के. कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, सभी रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने जिला कोषालय डबल लॉक का किया निरीक्षण ..

कलेक्टर श्री गोयल ने आज जिला कोषालय का निरीक्षण कर पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कोषालय अधिकारी से प्रतिदिन जमा किए गए पोस्टल बैलेट के संंबंध में जानकारी लेते हुए संधारित पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने नोडल अधिकारी को पोस्टल बैलेट जमा एवं लॉक खोलने के दौरान संबंधित उत्तरदायी अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं उक्त समय को अंकित करने के निर्देश दिए। डाक विभाग के माध्यम से प्राप्त होने वाले डाकमत पत्रों को अपरान्ह 03 बजे अभ्यर्थियों अथवा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला कोषालय डबल लॉक में रखा जावे। प्राप्त पत्रों की संख्यात्मक जानकारी प्रतिदिन अभ्यर्थियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से साझा करने के निर्देश भी कलेक्टर श्री गोयल द्वारा दिए गए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending