Connect with us

खबर सक्ती ...

11 केवी तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में फैली सनसनी ..

Published

on

सक्ती, जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपुर निवासी सोनू सिदार की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मौत की घटना सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार आज 30 नवंबर को सुबह करीब 8.30 बजे जामपाली का हार्वेस्टर मेकेनिक काम के लिए अचानकपुर की ओर जा रही थी, वहीं रास्ते मे 11 केवी लाइन गुजरी हुई थी जिसे हार्वेस्टर को निकालने में परेशानी हो रही थी। हार्वेस्टर के ड्राइवर द्वारा वहीं पास से गुजर रहे सोनू सिदार को बांस के सहारे 11 केवी तार को उठाने के लिए बोला गया, जिस पर सोनू हार्वेस्टर के ऊपर चढ़ कर तार को हटा ही रहा था कि अचानक वह दूसरे तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही सोनू सिदार की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच कर शव का मौका पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया, तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को शौप कर मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि अचानकपुर निवासी 21 वर्षीय सोनू सिदार अपने मां बाप का इकलौता लड़का था, उसकी दो बहनें भी हैं, उनमें से एक बहन की शादी हो गई है और छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है, सोनू सिदार मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इस दर्दनाक घटना से सामाजिक एवं ग्रामीण लोगों में सोनू सिदार की मौत को लेकर गहरा दुख प्रकट किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...19 मिनट ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...32 मिनट ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending