Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर-एसपी ने मतगणना के पूर्व तैयारियों के संबंध में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी ..

Published

on

मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रिटर्निंग अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत कर निराकरण कर सकते हैं ,

प्रत्येक राउंड पूर्ण होने के बाद माईक के द्वारा परिणाम की घोषणा किया जाएगी – कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतगणना के पूर्व तैयारियों के संबंध में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। कि 03 दिसम्बर 2023 रविवार को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना तिथि को कोषालय सारंगढ़ स्थित स्ट्रांग रूम से दोनों विधानसभा की मतपेटियां अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी सुरक्षा के साथ प्रातः 8 बजे के पूर्व में मतगणना स्थल तक लाया जाएगा। सारंगढ़ विधानसभा-17 में डाकमत का 3 टेबल और सीयू (ईवीएम) का टेबल 21 टेबल है, जिसका मतगणना 17 राउंड में संपन्न होगा। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा 43 में 3 टेबल और सीयू (ईवीएम) का 21 टेबल है, जिसका मतगणना 18 राउंड में संपन्न होगा। पोस्टल बैलेट के लिए 3 टेबल में गणना किया जाएगा। जिले में अब तक विधानसभा सारंगढ़ में 1170 और बिलाईगढ़ में 1547 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं, उन्हें जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जिसे 3 दिसंबर को सुबह 6.30 बजे निकालकर वीडियोग्राफी करते हुए मतगणना स्थल लाया जाएगा। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रिटर्निंग अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत कर निराकरण कर सकते हैं। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने बताया कि प्रत्येक राउंड पूर्ण होने के बाद माईक के द्वारा परिणाम की घोषणा किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने मतदान के बारे में बताया कि 17 नवंबर 2023 को सारंगढ़ विधानसभा के 345 मतदान केन्द्रों में 79.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदाताओं की संख्या 263526 है, जिसमें 209512 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 103483 पुरूष मतदाता और 106029 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। वहीं बिलाईगढ़ विधानसभा के 376 मतदान केन्द्रों में 70.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां मतदाताओं की संख्या 301648 है। 213929 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 106311 पुरूष मतदाता और 107617 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 1 है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने प्रेस को जानकारी दी है कि मतगणना स्थल में प्रवेश द्वार से लेकर मतगणना स्थल तक तीन स्तर पर सुरक्षा जांच किया जाएगा। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी किया जाएगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल, पेन, घड़ी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बीडी सिगरेट गुटका आदि ले जाना प्रतिबंधित है। मतगणना दिवस के दिन शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, सहायक सूचना अधिकारी जनसंपर्क देवराम यादव उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा18 घंटे ago

मजबूत लोकतंत्र की नींव मजबूत मतदाता सूची और जागरूक मतदान से होगी तैयार, ELC के जरिए विद्यार्थियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ..

कोरबा जिले में 20 नवंबर तक तीन चरणों में होंगी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं, जिला स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना, राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला दूसरा स्थान ..

‘छत्तीसकला’ से चमका बिहान की दीदियों का हुनर, पीएम जनमन आवास मॉडल और प्लास्टिक से सड़क निर्माण बना आकर्षण; जल...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 51 पदकों से मेधावी सम्मानित ..

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बोले- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, संस्थान में सात सेंटर ऑफ...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण ..

निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश .. रायपुर, लोक निर्माण विभाग के...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित , उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..2 दिन ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending