Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने ली प्रेस वार्ता ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने 3 दिसंबर 2023 को मतगणना समाप्ति के बाद प्रेस वार्ता से जिले के दोनों विधानसभा सारंगढ़-17 और बिलाईगढ़-43 के चुनाव परिणाम की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिद्दीकी ने जानकारी दी कि जिले में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सफल संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे डाकमत का गणना किया गया। सुबह 8.30 बजे ईव्हीएम मतों का गणना प्रारंभ किया गया। सारंगढ़ विधानसभा में 17 राउंड में और बिलाईगढ़ में 18 राउंड में गणना संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि सारंगढ़ विधानसभा में 109484 मत कांग्रेस (आईएनसी) पार्टी के उम्मीदवार श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े को प्राप्त हुए। वे 29695 मतों से विजयी हुए। उनके निकटतम बीजेपी के अभ्यर्थी शिवकुमारी सारधन चौहान को 79789 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा में कांग्रेस (आईएनसी) पार्टी के श्रीमती कविता प्राण लहरे को 81647 मत प्राप्त हुए, वे 17939 मतों से विजयी हुए। उनके निकटतम बीजेपी दल के अभ्यर्थी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े को 63708 मत प्राप्त हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा और डॉ. स्निग्धा तिवारी ने दोनों विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने निर्वाचन कार्य में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ..

कलेक्टर ने प्रेस वार्ता में कहा कि जब से आदर्श आचरण संहिता लागू हुआ है। जिले में मतदाता जागरूकता अभियान किया गया। इस अभियान में नये और पुराने मतदाताओं सहित स्कूल-कॉलेज के युवा वर्ग, जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी, ग्रामीण महिला-पुरूष, प्रेसकर्मियों स्कूल, कॉलेज, गांव में सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मैं सभी साथियों का, चुनाव में जितने अधिकारी-कर्मचारी, प्रेक्षकगण, अपर कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, प्रेस के साथियों का, अलग-अलग विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, सबका मैं इस मंच के माध्यम से आभार और धन्यवाद देती हूं। सभी ने निरंतर बहुत काम किया है और चुनाव को बहुत सफल बनाया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनपद पंचायत सक्ती के प्रभारी सीईओ बने मोहनीश आनंद देवांगन, पदभार ग्रहण करते ही सुनी सचिवों की समस्याएं ..

वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का दिया भरोसा, पंचायत सचिवों ने किया स्वागत...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान ..

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन , खाद्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending