Connect with us

खबर रायगढ़

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया गया मॉकड्रिल ..

Published

on

3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से केआईटी गढ़उमरिया में होगा मतगणना कार्य ..

रायगढ़, विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत मतगणना तिथि 03 दिसम्बर को होने वाले मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में आज मतगणना स्थल के आईटी गढ़उमरिया में मॉक ड्रील किया गया। इस दौरान मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना कार्य के विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोयल ने कहा कि मतगणना तिथि 03 दिसम्बर को मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 6.30 बजे मतगणना कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य है। इसके अलावा मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा मतगणना दिवस पर सुबह 6.45 बजे बजे स्ट्रांग रूम के खुलने तथा 07.00 बजे मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को ब्रीफिंग करने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

सुबह 08 बजे सर्वप्रथम डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी एवं सुबह 08.30 बजे से कंट्रोल यूनिट से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम से गणना कक्ष तक के सीसी टीवी कैमरा का अवलोकन किया। साथ ही कम्प्यूटर कक्षए गणना स्थल एवं मीडिया सेंटर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, सभी रिटर्निंग ऑफिसर तथा सभी मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending