Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

विकसित भारत संकल्प यात्रा ..

Published

on

कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ आयोजन ,

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न राज्यों के प्रगतिशील कृषकों से किया सीधा संवाद ..

जांजगीर-चांपा, भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की पहुंच लक्षित व्यक्तियों एवं समूहों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने एवं जागरूक करने हेतु देशभर में जागरूकता अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है।आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आर के खूंटे, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के हर नागरिक तक पहुंचने का एक विनम्र प्रयास है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के प्रगतिशील कृषकों से सीधा संवाद किया। साथ ही कृषि का विकास कैसे हो, उस पर अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि से किसान लाभ लें। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुँचने का एक सशक्त माध्यम बन गई है, जिन्हें सरकारी स्कीमों का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने लाभार्थियों की पहचान की है और इस अभियान के माध्यम से उन तक पहुंच रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा के दौरान सवा करोड़ से अधिक लोग मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तक पहुंच चुके है और लगभग एक लाख नए कनेक्शन दिये गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से 35 लाख से अधिक आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गए हैं।

कार्यक्रम में उप संचालक पंचायत अभिमन्यू साहू , उप संचालक कृषि एमडी मानकर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम प्रमुख डॉ राजीव दीक्षित, शस्य वैज्ञानिक शशिकांत शुर्यवंशी, प्रक्षेत्र प्रबंधक चंद्रशेखर खरे, जिले के उत्कृष्ट कृषक दुष्यन्त सिंह , शिव कुमार तिवारी, डॉ प्रधान एवं नागरिकजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा, 1 जेसीबी व 4 ट्रैक्टर जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सक्ती पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

जिले में जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत मालखरौदा से हुआ सुशासन तिहार का आगाज ..

समाधान शिविर में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण .. सक्ती, आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शाासकीय योजनाओं की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 15 दिन में सुधार नहीं तो विद्युत कार्यालय का घेराव ..

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का ज्ञापन, ‘सुशासन’ पर सवाल—बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी क्षेत्र में नहीं .. सक्ती, क्षेत्र में...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बंगाल में भाजपा की जीत पर सक्ती में जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी ..

भाजपा की प्रचंड विजय पर गूंजा सक्ती: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक एवं जिला भाजपा कार्यालय में मनाया उत्सव .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

खैरा-रानीगांव में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का छापा: 14.85 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा: दो जगह कार्रवाई, आरोपियों को भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सिंघीतरई वेदांता पावर प्लांट हादसा: 19 दिन बाद भी न्याय अधूरा, साक्ष्यों पर उठे गंभीर सवाल ..

वेदांता पावर प्लांट दुर्घटना: प्रशासन की सुस्ती या सच दबाने की कोशिश? , मजदूरों की मौत पर सन्नाटा: जांच से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सिंघीतरई वेदांता पावर प्लांट में CPI का दौरा: प्रबंधन ने मुलाकात से किया किनारा, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, तीखे सवालों के साथ चेतावनी ..

वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उबाल: 25 मौतों के बाद CPI की न्यायिक जांच व गिरफ्तारी की मांग तेज ,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में सक्ती में सख्त कार्रवाई: डभरा के दो ठिकानों पर छापा, 19 लीटर अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मुआवजे की ढाल में छुपे जिम्मेदार! 25 मजदूरों की मौत, आरोपी अब भी बेखौफ ..

वेदांता पावर प्लांट कांड: 18 नामजद, लेकिन गिरफ्तारी शून्य — 16 दिन से सिस्टम मौन , न्याय पर पर्दा? जांच...

खबर खरसिया ..5 दिन ago

🚨 ऑपरेशन अंकुश: खरसिया में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 सटोरिये गिरफ्तार ..

🚨 खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 51 हजार रुपये नकद व मोबाइल जब्त, व्हाट्सएप-वेबसाइट से चल रहा था सट्टा नेटवर्क...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending